ओडिशा : मलकानगिरि में पैंगोलिन की खाल के साथ छह लोग गिरफ्तार

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मलकानगिरि : ओडिशा के मलकानगिरि जिले में पैंगोलिन की 352 खाल जब्त करके छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। मलकानगिरि के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) साई किरण डीएन ने बताया कि इन लोगों को शनिवार को पद्मागिरि-पांड्रीपानी मार्ग पर पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि बरामद खाल का वजन करीब दो किलोग्राम है और इसके अलावा, इन्हें ले जाने में इस्तेमाल किए जा रहे तीन वाहनों को भी जब्त किया गया है। पैंगोलिन वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम के तहत अनुसूची-1 में संरक्षित प्रजाति है। इसका शिकार, इसे रखने और इसके अंगों का कारोबार करने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है।

अधिकारी ने बताया कि पैंगोलिन की खाल के स्रोत का पता लगाने और वन्यजीव तस्करी में शामिल लोगों की पहचान करने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।