ओडिशा ट्रेन एक्सीडेंट : एक सप्ताह बाद भी नहीं पहचानी जा सकीं 82 डेड बॉडी, मौत की ऐसी त्रासदी…

इसमें 288 यात्रियों की मौत हुई थी, तकरीबन 1200 यात्री घायल हुए थे

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर: Odisha के बालासोर (Balasore) में 2 जून को भीषण ट्रेन हादसा (Train Accident) हुआ था। इसमें 288 यात्रियों की मौत हुई थी।

तकरीबन 1200 यात्री घायल हुए थे। अभी 82 डेड बॉडी (Dead Body) ऐसी पड़ी हुई हैं, जिनकी पहचान नहीं हो सकी है।

इसे लेकर ओडिशा सरकार ने पड़ोसी राज्यों पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड के अधिकारियों से चर्चा की और यहां संरक्षित शवों की शीघ्र पहचान तथा निपटान में मदद मांगी है।

हर स्तर पर कोऑर्डिनेट कर रहा BMC

इस समस्या के निराकरण के लिए भुवनेश्वर नगर निगम (BMC) के आयुक्त विजय अमृत कुलंगे ने कहा, ‘हम शवों के दावेदारों को सत्यापित करने और पहचान प्रक्रिया को तेज करने के लिए अन्य राज्यों की सरकारों के अधिकारियों के साथ भी समन्वय कर रहे हैं।

कुलंगे ने कहा कि BMC रेलवे और भुवनेश्वर AIIMS के बीच समन्वय कर रहा है।

Share This Article