ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233, 900 से अधिक घायल

दिल्ली में रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूरे मलबे की छानबीन के बाद ही हताहतों की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

भुवनेश्वर: Odisha के बालासोर जिले (Balasore) में ट्रेन के पटरी से उतर जाने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233 हो गई है, जबकि कम से कम 900 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233, 900 से अधिक घायल Odisha train accident death toll rises to 233, over 900 injured

राज्य के मुख्य सचिव प्रदीप जेना ने शनिवार को इसकी पुष्टि की। शुक्रवार की शाम कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) और एसएमवीटी-हावड़ा सुपर फास्ट एक्सप्रेस (SMVT-Howrah Super Fast Express) के 17 डिब्बे पटरी से उतर गए।

यह हादसा पिछले 15 वर्षों में देश में सबसे भीषण रेल दुर्घटनाओं में से एक है।

ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233, 900 से अधिक घायल Odisha train accident death toll rises to 233, over 900 injured

200 से अधिक एंबुलेंस को सेवा में लगाया गया

मुख्य सचिव ने कहा कि 30 बसों के साथ 200 से अधिक एंबुलेंस को सेवा में लगाया गया है।

रेलवे ने ए.एम.चौधरी, CRS/SE सर्किल द्वारा घटना की जांच की घोषणा की है।

ओडिशा ट्रेन हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर 233, 900 से अधिक घायल Odisha train accident death toll rises to 233, over 900 injured

NDRF, ODRAF, ओडिशा अग्निशमन सेवा के साथ-साथ कई स्वयंसेवी संगठनों ने रात भर क्षतिग्रस्त कोचों के ढेर में फंसे बचे लोगों और शवों की तलाश जारी रखी।

दिल्ली में रेल मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पूरे मलबे की छानबीन के बाद ही हताहतों की सही संख्या स्पष्ट हो सकेगी।

उन्होंने कहा कि बचाव अभियान अभी भी जारी है।

Share This Article