लोकसभा में पीठासीन सभापति पाल ने भाजपा सांसद से कहा, ‘भाई साहब’ कहकर संबोधित न करें

लोकसभा में भाजपा सांसद राजेश मिश्रा को पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने हिदायत दी कि सदन में अध्यक्ष को ‘‘भाई साहब’’ कहकर न संबोधित करें, चर्चा के दौरान विवादित टिप्पणी।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: लोकसभा में मंगलवार को पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक सांसद को हिदायत दी कि वह सदन की कार्यवाही के दौरान अध्यक्षता कर रहे सदस्य को ‘‘भाई साहब’’ कहकर संबोधित नहीं करें। वित्त वर्ष 2026-27 के लिए रेल मंत्रालय से संबंधित अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान जब पीठासीन सभापति ने भाजपा के राजेश मिश्रा से अपनी बात समाप्त करने को कहा, तो भाजपा सांसद ने टिप्पणी की, ‘‘एक मिनट भाई साहब, एक मिनट…कल मैं दिनभर बैठा हूं भाई साहब।’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।