Latest NewsUncategorized100 दिन पूरे होने पर किसानों ने काली पट्टी बांध टोल प्लाजा...

100 दिन पूरे होने पर किसानों ने काली पट्टी बांध टोल प्लाजा पर शुरू किया प्रदर्शन

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

गाजियाबाद: दिल्ली की सीमाओं पर किसानों के विरोध प्रदर्शन शुरू होने के 100 दिन हो चुके हैं।

शनिवार को दिल्ली व दिल्ली की सीमाओं के विभिन्न विरोध स्थलों को जोड़ने वाले केएमपी एक्सप्रेसवे पर 5 घंटे की नाकाबंदी करने का किसानों ने आह्वान किया है। जिसके तहत कुंडली की ओर जाने वाले डासना टोल पर किसानों ने अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

हालांकि किसानों के आने से पहले पुलिस की तरफ से इस टोल को एहतियातन बंद किया गया था। वहीं दूसरी ओर राहगीरों को किसी तरह की कोई समस्या न हो इसके लिए पुलिस ने रूट को डायवर्ट कर दिया है।

इसके तहत राहगीर मसूरी थाने से आगे गंगानहर के किनारे होते हुए मुरादनगर बागपत शामली जा सकते है। यदि मेरठ जाना है तो हापुड़ होते हुए जा सकते है।

गाजियाबाद एसपी ट्रैफिक रामनन्द कुशवाहा ने आईएएनएस को बताया, कंट्रोल रूम से सूचना मिली कि कुंडली की तरफ किसानों ने बंद किया है, जिसके तहत हमने कुंडली की ओर जाने वाले रास्ते को डासना टोल से ही बंद किया है ताकि आगे राहगीर न फसें।

गाजीपुर बॉर्डर से कुछ किसान टोल पहुंचे है, वहीं सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

किसानों के मुताबिक यह पूरी तरह से शांतिपूर्ण है।

spot_img

Latest articles

विकास योजनाओं की बदौलत बदलेगी इटकी की तस्वीर : शिल्पी नेहा तिर्की

रांची : विधायक मद से योजनाओं की सौगात देने के क्रम में शनिवार को...

सोमनाथ भारत की आत्मा, गजनी ने किया था प्रहार : बाबूलाल मरांडी

रांची : देश के आध्यात्मिक स्वरूप का केंद्र बिंदु और धार्मिक ऊर्जा का प्रतीक...

विनम्र और समर्पित चिकित्सक थे डॉक्टर तमल देव : सरयू राय

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम विधायक सरयू राय ने मर्सी अस्पताल, जमशेदपुर से जुड़े वरीय...

Giridih News in Hindi: गिरिडीह में चोरी की बाइक के साथ पांच लोग गिरफ्तार

गिरिडीह : नगर थाना क्षेत्र में नेताजी चौक के पास एंटी क्राइम चेकिंग के...

खबरें और भी हैं...