Homeझारखंडसांसद संजय सेठ की पहल पर 9500 भोजन के पैकेट का हुआ...

सांसद संजय सेठ की पहल पर 9500 भोजन के पैकेट का हुआ वितरण, रांची को 6 जोन में बांटकर हो रहा काम

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची के सांसद संजय सेठ की ओर से कोरोना संक्रमितों के बीच भोजन वितरण का कार्य सोमवार को 23वें दिन भी अनवरत जारी रहा। 23वें दिन लगभग 400 से अधिक निःशुल्क भोजन पैकेट शहर के लोगों के लिए भेजा गया।

इस दौरान संजय सेठ खुद होटल ग्रीन होरिजन में मौजूद रहे और उन्होंने भोजन वितरण की पूरी व्यवस्था देखी, उसकी समीक्षा की। कार्यकर्ताओं के साथ विमर्श भी किया।

सेठ ने बताया कि रांची में अपने घरों में रह रहे कोरोना संक्रमित नागरिकों के भोजन की व्यवस्था करने का यह कार्यक्रम 18 अप्रैल से चल रहा है और आने वाले समय में जब तक स्थिति सामान्य नहीं हो जाए, तब तक यह कार्यक्रम चलेगा। 23वें दिन 400 से अधिक भोजन पैकेट रांची के विभिन्न परिवारों में भेजे गए।

सेठ ने बताया कि इन 23 दिनों में लगभग 9500 से अधिक निःशुल्क भोजन पैकेट लोगों को उपलब्ध करवाया गया, जिसमें चावल, दाल, सब्जी, रोटी, ब्रेड, बिस्किट, फल व दूध शामिल हैं।

सेठ ने कहा कि भाजपा, युवा मोर्चा रांची महानगर के कार्यकर्ता विशेष धन्यवाद के पात्र हैं, जिन्होंने घर-घर तक भोजन पहुंचाने का कार्य काफी सुगमता पूर्वक किया।

कोरोना संक्रमितों के घर तक भोजन पहुंचाने का कार्य निश्चित रूप से थोड़ा मुश्किल था।

लेकिन युवा मोर्चा के देवदूतों ने इसे भी आसान किया और सबके घरों तक भोजन पहुंचाया।

वहीं इस पूरी व्यवस्था के लिए सेठ ने होटल ग्रीन होराइजन के सीएमडी चंद्रकांत रायपत के प्रति भी आभार जताया। सेठ ने कहा कि यह कार्य निश्चित रूप से ईश्वरीय कार्य है।

ऐसे लोग जो अपने अपने घरों में हैं। कोरोना से संक्रमित हैं। उनका कोई मददगार नहीं है, ऐसे लोगों के बीच भोजन पहुंचाने का कार्य करना हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है।

उन्होंने कहा कि प्रतिदिन ऐसे कई फोन कॉल आते हैं और लोग फोन करके खूब आशीर्वाद, खूब शुभकामनाएं देते हैं व धन्यवाद भी देते हैं।

सेठ ने बताया कि शहर की स्थिति जब तक सामान्य नहीं हो, तब तक भोजन उपलब्ध कराने का यह कार्य अनवरत चलता रहेगा।

रांची को छह जोन में बांटकर हो रहा काम

भोजन वितरण की व्यवस्था में लगे युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने रांची को छह जोन में बांटकर भोजन वितरण की व्यवस्था देखनी शुरू की और इससे काम बहुत आसान होता चला गया। इस भोजन वितरण में युवा मोर्चा के तीन दर्जन से अधिक कार्यकर्ता काम कर रहे हैं।

महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता कोरोना संक्रमितों के घर-घर तक भोजन पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

भोजन वितरण की व्यवस्था संभाल रहे अक्षय पल्लव बताते हैं कि भोजन के लिए बेंगलुरु, मुंबई, नई दिल्ली, कोलकाता, पटना, सिंगापुर सहित कई राज्यों व देशों से फोन आ रहे हैं।

जिनके परिजन रांची में रहते हैं और उनका कोई मददगार नहीं है। ऐसे लोगों को उनके घरों तक हम भोजन पहुंचाने का काम कर रहे हैं।

spot_img

Latest articles

रांची को अतिक्रमण-मुक्त और स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम की दो अहम बैठकों में बड़े निर्देश

Important meetings of the Municipal Corporation: रांची नगर निगम में शुक्रवार को शहर की...

इंडिगो संकट पर DGCA सख्त: CEO पीटर एल्बर्स दोबारा पूछताछ में हुए शामिल

DGCA Cracks down on IndiGo crisis : देश की सबसे बड़ी निजी एयरलाइंस कंपनियों...

खबरें और भी हैं...