रांची में मौलाना मसूद फरीदी से मारपीट करने के मामले में एक गिरफ्तार

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा रांची: रांची के डोरंडा थाना पुलिस ने काजी मौलाना मसूद फरीदी पर हमला करने वाला मुख्य आरोपित रोनित उर्फ जॉनी को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि दो अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं। उन्हें भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि बीते सोमवार को शहर काजी मौलाना मोहम्मद मसूद फरीदी ने डोरंडा थाने में तीन अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई थी।

उनके सर और हाथ में गंभीर चोट आई है। डोरंडा अस्पताल में उन्होंने मेडिकल जांच कराई है।

शिकायत मिलने के बाद डोरंडा पुलिस आरोपियों की तलाश में उनके घर कई बार गई, लेकिन वे फरार मिले।

पुलिस को शहर काजी फरीदी ने बताया कि वो अरविदं नगर स्थित अपने आवास से डोरंडा दरगाह मस्जिद नमाज के लिए जा रहे थे। रास्ते में एक व्यक्‍ति ने उन्हें आवाज दी।

वो आगे बढ़ गए। दोबारा आवाज देने पर उन्होंने अपनी बाइक रोकी।

इसके बाद बिना पूछे मेरी पिटाई करने लगे। मेरे चिल्लाने पर जो लोग आए वो भी उनका ही साथ देने लगे।

बदमाशों ने मेरा मोबाइल छीनने की नाकाम कोशिश की। उसके बाद वह भाग गए।

Share This Article