रांची नामकुम में 5 लाख लूट मामले में एक गिरफ्तार

शुक्रवार को पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी से लूट के रुपये भी बरामद की गई है

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: नामकुम थाना (Namkum Police Station) पुलिस ने नामकुम चौक के पास स्थित SBI बैंक के पास से हुई पांच लाख लूट मामले में अपराधी अनिल को ओडिशा (Odisha) से गिरफ्तार किया है।

शुक्रवार को पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार अपराधी से लूट के रुपये भी बरामद की गई है।

बेटी के विवाह को लेकर बैंक से पैसे निकालने गयी

उल्लेखनीय है कि बीते 9 जनवरी की दोपहर बाइक सवार 2 अपराधियों ने गीता देवी जोरार निवासी से रुपये लूट कर फरार हो गए थे।

महिला अपनी बेटी के विवाह को लेकर बैंक से पैसे निकालने गयी थी।

Share This Article