कोडरमा में बाराती गाड़ी पलटने से एक की मौत, 8 लोग घायल

वहीं मृतक की पहचान अनीष कुमार (14 ) के रूप में हुई है। घायलों में सागर यादव और वीरेंद्र यादव को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची RIMS रेफर कर दिया गया

News Desk
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: जयनगर थाना (Jainagar Police Station) अंतर्गत पिपचो में सोमवार अहले सुबह शादी समारोह (Wedding Ceremony) से लौट रहे एक बाराती गाड़ी के अनियंत्रित होकर पलटने से एक 14 साल के किशोर की मौत हो गयी जबकि आठ लोग घायल (Injured) हो गए।

दुर्घटना के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा (Sadar Hospital Koderma) लाया गया।

चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार बरकट्ठा थाना क्षेत्र के बुचई से नंदेडीह बारात गयी थी।

मृतक की पहचान अनीष कुमार के रूप में हुई

शादी से लौटने के दौरान सुबह करीब पांच बजे यह घटना घटी। दुर्घटना में घायल बुचई निवासी सुरेश यादव , सुरेंद्र यादव , धीरज कुमार , सवारी वाहन का चालक लक्ष्मण यादव नरपत यादव, सागर यादव , गिरिडीह के सरिया निवासी वीरेंद्र यादव , संतोष शर्मा एवं अमित यादव शामिल हैं।

वहीं मृतक की पहचान अनीष कुमार (14 ) के रूप में हुई है। घायलों में सागर यादव और वीरेंद्र यादव को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची RIMS रेफर कर दिया गया है।

Share This Article