कोडरमा में हुए सड़क हादसे में एक की मौत, दूसरा घायल

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोडरमा: जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के उरवां तूफान चौक के समीप रविवार शाम वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत घटना स्थल पर ही हो गई, जबकि एक व्यक्ति मामूली रूप से घायल हो गए।

घटना में मृतक व्यक्ति की पहचान कृष्णा राम (पिता मदन राम, उम्र 42 वर्ष औरैया हज़ारीबाग़) के रूप में की गई है। वहीं घटना में अजय कुमार पिता स्व रामेश्वर राम मामूली रूप से घायल है।

बताया जाता है कि दोनों लोग बाइक से किसी रिश्तेदार के घर आये थे व वापस घर लौटने के क्रम में उरवां तूफान चौक के समीप ट्रेलर ने ओवरटेक करने में बाइक सवार को अपने चपेट में ले लिया जिससे उक्त हादसा हुआ।

इधर घटना की जानकारी पा कर दल बल के साथ मौके पर पहुँचे थाना प्रभारी शाहिद रजा ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेज दिया।

Share This Article