Latest Newsबिहारबिहार में अब शुरू हो गई ऑनलाइन रजिस्ट्री, बिचौलियों के चक्कर से...

बिहार में अब शुरू हो गई ऑनलाइन रजिस्ट्री, बिचौलियों के चक्कर से मिल जाएगी मुक्ति…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Online land registration has now started in Bihar: बिहार में जमीन और फ्लैट रजिस्ट्री का काम नीतीश सरकार ने आसान कर दिया है। अब online रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू हो गई है। लोगों को कातिबों और बिचौलियों की परेशानियों से मुक्ति मिल जाएगी।

नई प्रक्रिया के तहत रजिस्ट्रेशन से लेकर पेमेंट करने तक सब कुछ पारदर्शी और आसान हो जाएगा। इसके लिए सरकार ने website सार्वजनिक कर दिया है।

इस प्रकार कंप्लीट होगा पूरा प्रोसेस

पटना में संपतचक निबंधन कार्यालय के राजिस्टार आशीष अग्रवाल ने इसके बारे में पूरी जानकारी द। उन्होंने बताया कि यह काफी आसान प्रोसेस है। nibandhan.bihar.gov.in की website पर जाकर अपना profile बनाना होगा। इसके बाद पूरी डिटेल्स भरनी होगी।

प्रोसेस पूरा करने के बाद चालान सक्सेस हो जाएगा। उसके बाद रजिस्ट्री के लिए निबंधन कार्यालय आने का अपॉइंटमेंट तारीख और समय के साथ मिल जाएगा।

उसे निर्धारित date पर आने के बाद अपना चालान, अपॉइंटमेंट स्लिप, दिखाना होगा। निबंधन कार्यालय में कागज चेक कर दिया जाएगा। उसकी एंट्री हो जाएगी।ज्ञआधार ऑथेंटिकेशन पूरी करने के बाद 1 घंटे के अंदर रजिस्ट्री का कागज मिल जाएगा।

शो करेगा चालान का अमाउंट

रजिस्टार ने बताया कि चालान में जो भी रुपए लगेगा वो ऑनलाइन शो कर देगा बिचौलिए इसके लिए ज्यादा पैसे नहीं ले पाएंगे। अगर खाता, खेसरा, जमीन लोक सूची में दर्ज होगी।

अपॉइंटमेंट लेकर नहीं आने वाले लोगों को फिर से यही पूरी प्रक्रिया अपनानी होगी। सबसे पहले next day अपना चालान free करवाना होगा। फिर से प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें नया अपॉइंटमेंट लेना होगा तब रजिस्ट्री होगी।

ऐसा है रजिस्ट्री का पूरा प्रोसेस

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट को एक्सेस करेंगे। वेबसाइट का नाम: nibandhan.bihar.gov.in. एक्सेस करने के बाद लॉगिन पर क्लिक करेंगे।

इसमें दो ऑप्शन आएगा। सिटीजन लॉगिन और डिपार्टमेंट लॉगिन। इसमें सिटिजन लॉगिन पर क्लिक करेंगे।पूरी डिटेल्स सबमिट करने के बाद अपना अकाउंट बना लेंगे फिर लॉगिन कर लेंगे।

उसके बाद एक पेज खुलेगा जिसमें आपका प्रोफाइल दिखेगा। सिटीजन, नाम और आपकी तस्वीर होगी। पेज के साइड में मैरेज, फर्म रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन, जैसे ऑप्शन खुल जाएंगे।

आपको जिसमें जाना है, उसमें एंट्री ले सकते हैं। ज्यादा पॉपुलर डॉक्यूमेंट रजिस्ट्रेशन होता है उसपर क्लिक करने के बाद एंट्री फॉर रजिस्ट्रेशन में जाएंगे।

डॉक्यूमेंट के ऑप्शन

इसके बाद डॉक्यूमेंट प्रोसेस के ऑप्शन आएंगे। 9 तरीके के डॉक्यूमेंट्स मांगे जाएंगे जिससे संबंधित डॉक्यूमेंट को सबमिट करना होगा यानी अपलोड करते जाना होगा।सब सबमिट करने के बाद नीचे में क्लिक हियर टू कंटी न्यू पर क्लिक करेंगे।

डॉक्यूमेंट बेचने वाले की पूरी डिटेल्स डालनी होगी। खरीदने वाले व्यक्ति की पूरी डिटेल्स होगी। गवाह और पहचान की डिटेल्स होगी। प्रॉपर्टी की पूरी डिटेल्स होगी कागज का वैल्यू पेमेंट ऑफ़ कंसीडरेशन,ज्ञचेक दो पेज का मिलेगा, जिसमें 6 कॉलम की पूरी डिटेल्स होगी।

पेमेंट करने का ऑप्शन आ जाएगा, जिसमें पेमेंट कर देना है। इसके बाद ऑनलाइन की समय और तारीख निर्धारित हो जाएगी। रजिस्ट्री के लिए अपॉइंटमेंट मिल जाएगा।

आना होगा रजिस्ट्रेशन ऑफिस

बता दें कि ये पूरी प्रक्रिया अपनाने के बाद फिजिकल तौर पर निर्धारित समय के अनुसार दोनों पक्षों को खरीदने, बेचने वालों और गवाह, पहचान को पहुंचना होगा जहां रजिस्टार के द्वारा वैरीफाइड किया जाएगा। सबका फोटो होगा और इसके बाद रजिस्ट्री पूरी हो जाएगी।

spot_img

Latest articles

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से NIT जमशेदपुर के निदेशक ने की मुलाकात

Director of NIT Jamshedpur met Chief Minister Hemant Soren : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant...

खबरें और भी हैं...

कुमार सानू ने EX वाइफ के खिलाफ दायर किया मानहानि का मुकदमा

Kumar Sanu Files Defamation Case : बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कुमार सानू उर्फ सानू...

हिजाब विवाद के बाद नीतीश कुमार की सुरक्षा हुई और कड़ी

Nitish Kumar's Security Beefed up after Hijab Controversy : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...

नीतीश कुमार ने JDU कोष में दिया एक माह का वेतन

Nitish Kumar Donated one Month's Salary to the JDU fund : बिहार के मुख्यमंत्री...