झारखंड में कोरोना के सिर्फ 7 एक्टिव मामले

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में कोरोना के सिर्फ सात सक्रिय मामले है। राज्य में लगातार कोरोना की रफ्तार दिन पर दिन कम हो रही है। राज्य के 23 जिलों में कोरोना के एक भी मरीज नहीं मिले है।

शुक्रवार को बताया गया कि इन 24 घंटों में कोरोना से मात्र चार लोग स्वस्थ हुए हैं। इसके विपरीत राज्य के एक जिले से कोरोना के दो नए मरीज मिले हैं।

राज्य में कोरोना के सक्रिय सात मामलों में सबसे अधिक रांची में सक्रिय हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से दो मरीज मिले है।

राज्य में कुल कोरोना मरीजों की संख्या अब चार लाख, 35 हजार, 171 हो चुकी है। इस बीच कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। राज्य में कुल दो करोड़, 16 लाख, 80 हजार 43 सैंपल की जांच की गयी है। इनमें से नौ सक्रिय केस मिले।

Share This Article