Latest NewsUncategorizedदेश की 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने का ऐलान, 5 में...

देश की 132 हस्तियों को पद्म पुरस्कार देने का ऐलान, 5 में 4 पद्म विभूषण साउथ को…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Padma Awards 2024 : गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर केंद्र सरकार ने गुरुवार की शाम को पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया है। बिहार के जननायक पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया गया है। इसकी घोषणा पहले ही की जा चुकी थी। इस बार कुल देश की 132 हस्तियों को पद पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है।

पांच को पद्म विभूषण 17 को पद्म भूषण और 110 हस्तियों को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा। पांच में चार पद विभूषण सम्मान साउथ इंडिया को दिया गया है। इस बार ऐसे गुमनाम नायकों को अवॉर्ड दिया गया है, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में शानदार प्रदर्शन किया है। साथ ही आम नागरिकों को इन लोगों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

इन लोगों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस बार पद्मश्री अवॉर्ड की लिस्ट में भारत की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ का भी नाम है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पद्म पुरस्कार से सम्मानित होने वाले लोगों को बधाई दी।

mahout parbati baruah

5 को पद्म विभूषण

1. वैजयंतीमाला बाली, कला, तमिलनाडु
2 कोनिडेला चिरंजीवी, कला, आंध्र प्रदेश
3 एम वेंकैया नायडू, सार्वजनिक मामले, आंध्र प्रदेश
4 बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत), सामाजिक कार्य, बिहार
5 पद्मा सुब्रमण्यम, कला, तमिलनाडु

17 को पद्म भूषण अवॉर्ड

एम फातिमा बीवी (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, केरल
होर्मूसजी एन कामा, साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता, महाराष्ट्र
मिथुन चक्रवर्ती, कला, पश्चिम बंगाल
सीताराम जिंदल, व्यापार एवं उद्योग, कर्नाटक
यंग लियू, व्यापार एवं उद्योग, ताइवान
अश्विन बालचंद मेहता, मेडिसिन, महाराष्ट्र
सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत), सार्वजनिक मामले, पश्चिम बंगाल
राम नाइक, सार्वजनिक मामले, महाराष्ट्र
तेजस मधुसूदन पटेल, मेडिसिन, गुजरात
ओलानचेरी राजगोपाल, सार्वजनिक मामले, केरल
दत्तात्रेय अंबादास मयालू उर्फ राजदत्त, कला, महाराष्ट्र
तोगदान रिनपोछे (मरणोपरांत), अध्यात्मवाद, लद्दाख
प्यारेलाल शर्मा, कला, महाराष्ट्र
चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर, औषधि, बिहार
उषा उत्थुप, कला, पश्चिम बंगाल
विजयकांत (मरणोपरांत), कला, तमिलनाडु
कुंदन व्यास, साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता, महाराष्ट्र

साउथ के मेगा स्टार चिरंजीवी को मिला पद्म भूषण, कला के क्षेत्र में मिला सम्मान

◆ चार दशक से भी लंबे करियर में चिरंजीवी ने 150 से ज्यादा फिल्में की

देखें पद्मश्री पुरस्कार की लिस्ट

1. सिरसा के दिव्यांग सामाजिक कार्यकर्ता गुरविंदर सिंह, जो बेघर, महिलाओं, अनाथों और दिव्यांगजनों की भलाई के लिए कार्य करते हैं।

GURVINDER SINGH PADMA BHUSAN

2. सरायकेला खरसावां की आदिवासी पर्यावरणविद् और महिला सशक्तिकरण चैंपियन चामी मुर्मू को सामाजिक कार्य (पर्यावरण वनीकरण) के क्षेत्र में कार्य करने के लिए मिला पद्मश्री अवार्ड।

जनजातीय पर्यावरणविद् चामी मुर्मू को मिलेगा पद्मा पुरस्कार

 

CHAMI MURMU PADMA SHRI

◆ मुर्मू ने अपने एनजीओ ‘सहयोगी महिला’ के माध्यम से प्रभावशाली पहल की

◆ 30 लाख से अधिक वृक्षारोपण के प्रयासों को दी गति

3. भारत की पहली महिला हाथी महावत पार्वती बरुआ, जोकि 14 साल की उम्र से इस कार्य में जुटी हुई हैं।

Padma awards 2024: पद्म पुरस्कारों का ऐलान

◆ देश की पहली महिला महावत पार्वती बरुआ को मिलेगा पद्मा पुरस्कार

4. कासरगोड के चावल किसान सत्यनारायण बेलेरी, जिन्होंने कृषि क्षेत्र में कई उत्कर्ष कार्य किए।

5. प्रेमा धनराज, प्लास्टिक रिकंस्ट्रक्टिव सर्जन और सोशल वर्कर

6. मैसूरु के एक जनजातीय कल्याण कार्यकर्ता सोमन्ना 4 दशक से अधिक समय से जेनु कुरुबा जनजाति के उत्थान के लिए प्रयास कर रहे हैं।

7. यानुंग जमोह लेगो, पूर्वी सियांग स्थित हर्बल मेडिसिन एक्सपर्ट। उन्होंने 1 लाख लोगों को औषधीय जड़ी-बूटियों के बारे में प्रशिक्षण दिया।

8. नारायणपुर के पारंपरिक औषधीय चिकित्सक हेमचंद मांझी 5 दशक से अधिक समय से गांव के लोगों को सस्ती स्वास्थ्य सेवा दे रहे हैं। वे 15 साल की उम्र से जरूरतमंदों की सेवा कर रहे हैं।

9. मिजोरम के सबसे बड़े अनाथालय ‘थुतक नुनपुइटु टीम’ चलाने वाले आइजोल के रहने वाले सामाजिक कार्यकर्ता संगथंकिमा को सामाजिक कार्य के लिए सम्मानित किया गया।

10. दक्षिण अंडमान के किसान के चेल्लम्मल ने 10 एकड़ में सफलतापूर्वक जैविक फार्म विकसित किया।

आदिवासी कल्याण कार्यकर्ता जागेश्वर यादव को मिलेगा पद्मश्री पुरस्कार

◆ सामाजिक कार्य (आदिवासी – पीवीटीजी) के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जा रहा

◆ जागेश्वर ने बिरहोर और पहाड़ी कोरवा लोगों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया

11. पुरुलिया के सिंदरी गांव के आदिवासी पर्यावरणविद् दुखू माझी, जिन्होंने सामाजिक कार्य (पर्यावरण वनीकरण) के क्षेत्र में बंजर भूमि पर 5,000 से अधिक बरगद, आम और ब्लैकबेरी के पेड़ लगाए।

spot_img

Latest articles

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...

पुराने वोटर लिस्ट पर नगर निकाय चुनाव को लेकर सवाल, मतदाताओं के अधिकार पर चिंता

Questions on Voter List Regarding Municipal Elections : रांची में नगर निकाय चुनाव को...

डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन की जनरल बॉडी मीटिंग संपन्न, रेणु तिवारी अध्यक्ष और श्वेता रंजन सचिव बनीं

रांची। डॉक्टर्स वाइव्स एसोसिएशन (DWA) की नई कार्यकारिणी गठित कर ली गई है। 28...

खबरें और भी हैं...

विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली पर सवाल, हाईकोर्ट में सुनवाई जारी

Special Teacher Appointment Rules : रांची में विशेष शिक्षा सहायक आचार्य संवर्ग की नियुक्ति...

ILS को लेकर छात्रों का विरोध, हाईकोर्ट तक पहुँचा मामला

Students Protest Against ILS : रांची स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडीज (ILS) को लेकर...