पलक तिवारी का खुलासा: ट्रोलर्स से भिड़ जाती हैं मां श्वेता तिवारी, बोलीं- मुझे उन्हें रोकना पड़ता है

Manu Shrivastava
2 Min Read
श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज ‘लुक्खे’ के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू करने वाली अभिनेत्री पलक तिवारी ने अपनी मां और मशहूर टीवी अभिनेत्री श्वेता तिवारी के साथ अपने खास रिश्ते को लेकर दिलचस्प खुलासे किए हैं। एक बातचीत के दौरान पलक ने बताया कि उनकी मां उनके प्रति बेहद प्रोटेक्टिव हैं और सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं कर पातीं।

पलक ने कहा, “एक एक्टर होने से पहले वह एक मां हैं। वह मेरे बारे में कुछ भी कह सकती हैं, लेकिन अगर कोई और मेरे बारे में कुछ बोल दे, तो वह लड़ पड़ेंगी।” अभिनेत्री ने हंसते हुए बताया कि कई बार उन्हें अपनी मां को शारीरिक रूप से रोकना पड़ता है ताकि वे सोशल मीडिया पर हर नकारात्मक टिप्पणी का जवाब न दें।

सफलता और असफलता को लेकर क्या बोलीं पलक तिवारी?

पलक तिवारी ने अपने करियर के उतार-चढ़ाव और फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन पर भी खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह सफलता और असफलता दोनों को संतुलित नजरिए से देखती हैं और जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचती हैं। अभिनेत्री के मुताबिक, वह अपने जीवन में स्थिरता बनाए रखने की कोशिश करती हैं। हालांकि, उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण राय उनकी मां श्वेता तिवारी की होती है। पलक का मानना है कि मां का समर्थन और मार्गदर्शन उन्हें हर परिस्थिति में मजबूत बनाए रखता है।

Share This Article