पलामू में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेदिनीनगर : पलामू जिले के तरहसी थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक का शव संदिग्ध हालात में मिला। वह बीते दो दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस के मुताबिक ललगड़ा पंचायत के बेलाई गांव निवासी उदेश सिंह के पुत्र सरवन कुमार का शव रविवार को मिला।

तरहसी थाना प्रभारी ने बताया को मृतक दो दिन पूर्व घर से निकला था। काफी खोजबीन के बाद उसका शव घर के पास ही एक झाड़ी मिला।

परिजनों के अनुसार मृतक बाजार से कुछ सामान लाने के लिए घर से निकला था।

देर रात तक वापिस नहीं आने पर थाना को सूचित किया। पुलिस हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

Share This Article