Homeझारखंडयुवकों ने खेत में काम कर रही 60 साल की महिला पर...

युवकों ने खेत में काम कर रही 60 साल की महिला पर कर दी फायरिंग, बांह पर…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Firing: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर (Medininagar) से सटे चैनपुर थाना क्षेत्र के भड़गांव पंचायत अंतर्गत चट्टीपार (Chattipar) गांव के भुतहा रोड इलाके में खेत में काम कर रही 60 वर्षीय महिला पर फायरिंग कर दी गई।

महिला की बांह में गोली लगी, जबकि गिरने से पैर का हिस्सा जख्मी हो गया। उसका इलाज MRMCH में किया जा रहा है। फायरिंग करने वाले युवकों की संख्या तीन थी। इनमें से दो युवकों ने गोली चलाई।

घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है। सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

महिला की पहचान चट्टीपार निवासी चंद्रिका मांझी उर्फ चुन्नू मांझी की पत्नी सुमित्रा देवी के रूप में हुई है। सुमित्रा देवी अपने खेत में दलहन फसल कट रही थी। इसी क्रम में अचानक उस पर गोली चलाई गई।

गोली चलने पर महिला भागने लगी। भागने के क्रम में एक गोली उसके बांह में लगी, जबकि गिरने पर पैर का हिस्सा जख्मी हो गया।

हर दिन गांजा पीने आते थे युवक

जख्मी महिला सुमित्रा देवी का कहना है कि प्रत्येक दिन उसके गांव में अनजान युवक गांजा पीने के लिए आया करते थे। मंगलवार दोपहर में भी एक मोटरसाइकिल से तीन युवक पहुंचे थे। गांजा पीने के क्रम में उससे माचिस मांगी और हाल-चाल लिया। यह भी पूछा कि उनके गांजा पीने से उसको कोई तकलीफ तो नहीं हो रही है। महिला ने किसी तरह की परेशानी नहीं बताई।

महिला का कहना है कि इसी क्रम में अचानक दो युवक दौड़ते हुए उसकी ओर आने लगे। उनके हाथ में पिस्तौल था। वह देखते ही दौड़कर भागने लगी, जिस पर युवकों ने गोली चलानी शुरू कर दी।

महिला का कहना है कि पूरी ताकत से वह दौड़कर भागी। इसी क्रम में गोली चलने से उसका बांह जख्मी हो गया, जबकि पैर को भी नुकसान पहुंचा।

महिला के पारा शिक्षक पुत्र जयप्रकाश पासवान ने बताया कि उसकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी, जो लड़के गांव में गांजा पीने आए थे उनके साथ भी किसी तरह की कोई विवाद नहीं हुआ था। उसकी मां उन्हें पहचानती तक नहीं। बावजूद गोली क्यों चलाई, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जयप्रकाश का कहना है कि धर्मेंद्र प्रजापति के साथ उसका जमीन विवाद पूर्व से चला आ रहा है। पूर्व में भी मारपीट की घटनाएं हुई थी। जयप्रकाश इस गोलीकांड को उस घटना से जोड़कर देख रहा है।

इधर, ग्रामीणों का कहना है कि गोली चलने की आवाज सुनकर गांव के लोग घरों से बाहर निकले तब तक तीनों युवक बाइक स्टार्ट कर मौके से फरार हो गए थे।

एक महीने में गोली चालन की पांच घटनाएं, दो की हत्या

पलामू जिले में पिछले एक माह के दौरान गोली चालन की पांच घटनाएं सामने आ चुकी है। इन वारदातों में एक महिला समेत दो की हत्या हो गयी है।

चार दिन पहले शहर थाना क्षेत्र के Kandu Mohalla Chowk के समीप 45 वर्षीय युवक श्याम सुंदर साव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी तरह 7 फरवरी को सद्वीक चौक के समीप शाहपुर जाने वाली सड़क पर एक होटल में बैठी शास्त्री नगर की नमिता देवी नामक महिला की दिनदहाड़े गोली मारकर मौत की नींद सुला दी गई थी।

18 फरवरी को नावाहाता इलाके में मिनाक्षी गिरि नामक महिला को गोली मार दी गई थी। जबकि जिले के Naudiha बाजार इलाके में सूप दउरा व्यवसायी को भी मोपेड चलाते समय गोली मार दी गई थी।

spot_img

Latest articles

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...

अरगोड़ा फ्लाइओवर का DPR तैयार, राउंड शेप में बनेगा, चारों दिशाओं को जोड़ेगा

Ranchi Argora Flyover: राजधानी रांची के सबसे व्यस्त अरगोड़ा चौक पर ट्रैफिक जाम से...

खबरें और भी हैं...

NIA ने पकड़ा उमर मोहम्मद का साथी, बड़ा नेटवर्क होगा बेनकाब!

Delhi Blast: लाल किला आतंकी हमले की जांच में NIA को बड़ी कामयाबी मिली...

शहर के कई इलाकों में शाम होते ही लग जाता है नशेड़ियों का अड्डा, CM और DGP से शिकायत

Ranchi Crime News: राजधानी रांची के कई इलाकों में शाम ढलते ही नशेड़ियों का...

22 नवंबर को हटिया–टाटा एक्सप्रेस रहेगी रद्द, कई ट्रेनें घंटों लेट चलेंगी

Railway Alert!: दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में विकास संबंधी काम के लिए...