पलामू में दो ऑटो की आमने-सामने की टक्कर, एक महिला की मौत, 9 घायल

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu Accident: डालटनगंज (Daltonganj) शहर थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन से आगे हनुमान मंदिर के सामने मुख्य सड़क पर दो tempo आपस में टकरा गए।

इस दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गई, जबकि एक ही परिवार के 9 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को MRMCH में भर्ती कराया गया है। घटना दोपहर करीब ढाई बजे की है।

MRMCH में भर्ती एक घायल ने बताया कि सारे लोग 23 अप्रैल को शादी समारोह में लठैया के लरमी में बहनोई सत्येन्द्र सिंह के घर गए थे। भांजे की शादी थी। वहां से आज सुबह लौट रहे थे। रास्ते में यह दुर्घटना हो गई।

मृत महिला की पहचान राजधानी देवी (32) पति अर्जुन सिंह के रूप में हुई है। घायलों में सविता देवी (30) पति उमेश सिंह, कविता देवी (40) पति अनिल सिंह, अर्जुन सिंह (35) पिता सुरेश सिंह, ममता कुमारी (15) पिता मनोज सिंह, कमल देवी (40) पति मनोज सिंह, शकुंती देवी (25) पति अनिल सिंह, सुजीत कुमार (12) पिता अर्जुन सिंह, मनीषा कुमार (5) पिता संतोष सिंह, लक्ष्मी कुमारी (5) पिता मनोज शामिल हैं।

सभी घायल पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र के छापर गांव निवासी बताए गए हैं। घटना के बाद से दोनों टेम्पो के चालक फरार हैं। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

Share This Article