पलामू में बदमाशों ने महिला से लूट लिए ₹1,10,000, बैंक से निकाल कर जा रही थी घर

जानकारी के अनुसार, सविता देवी नाम की महिला पंजाब नेशनल बैंक से रुपए निकाल कर अपने घर जा रही थी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : शुक्रवार को अज्ञात बदमाशों ने पलामू जिले के मेदिनीनगर के ग्रामीण बैंक‌ (Gramin Bank) के पास एक महिला से 1 लाख 10 हजार रुपए लूटकर (Loot) तुरंत फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, सविता देवी नाम की महिला पंजाब नेशनल बैंक (Punjab National Bank) से रुपए निकाल कर अपने घर जा रही थी। रास्ते में ही बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और छानबीन में जुटी हुई है।

जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे आरोपी

टाउन थाना प्रभारी अभय कुमार सिन्हा (Abhay Kumar Sinha) के अनुसार, मामले की छानबीन की जा रही है।

वारदात स्थल के CCTV फुटेज को खंगाला जा रहा है। चेक पोस्ट पर पुलिस को तैनात कर दिया गया है। लूट में शामिल सभी आरोपियों को जल्द Arrest किया जाएगा।

Share This Article