पलामू में बड़ा हादसा! NH-139 पर ट्रक की जोरदार टक्कर, दो अंचल अधिकारी समेत 3 घायल

पलामू के NH-139 पर तेज रफ्तार ट्रक ने अंचल अधिकारियों की गाड़ी को मारी टक्कर, दो अधिकारी और ड्राइवर घायल, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : पलामू से एक बड़ी खबर सामने आई है। नेशनल हाईवे 139 पर छतरपुर थाना क्षेत्र के मसीहानी गांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने नौडीहा बाजार अंचलाधिकारी की गाड़ी को टक्कर मार दी। इस हादसे में नौडीहा बाजार के अंचल अधिकारी संजय कुमार, पिपरा के अंचल अधिकारी और उनका ड्राइवर घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और कर्मियों की मदद से तीनों घायलों को तुरंत छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक इलाज किया गया। डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि दोनों अंचल अधिकारी सोमवार को पलामू जिला मुख्यालय में होने वाली राजस्व समीक्षा बैठक में शामिल होने के लिए एक ही गाड़ी से मेदिनीनगर जा रहे थे। इसी दौरान मसीहानी गांव के पास सामने से आ रहे हाइवा ट्रक ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों अंचल अधिकारियों को सिर और हाथ में गंभीर चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

छतरपुर थाना प्रभारी प्रशांत प्रसाद ने बताया कि हाइवा ट्रक और कार के बीच टक्कर हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। इधर, घटना की खबर मिलते ही अस्पताल में सरकारी कर्मियों और अधिकारियों की भीड़ लग गई।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।