Latest Newsझारखंडनशीली दवा कोरेक्स के साथ मामा-भांजे को पुलिस ने किया अरेस्ट, 90...

नशीली दवा कोरेक्स के साथ मामा-भांजे को पुलिस ने किया अरेस्ट, 90 बोतल दवा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Drug Case: प्रतिबंधित नशीली दवा कोरेक्स (Corex) की खरीद बिक्री करने के आरोप में जिले के तरहसी के बेदानी चौक से मामा-भांजे को गिरफ्तार किया गया है।

उनके पास से 90 बॉटल प्रतिबंधित कोरेक्स दवा बरामद की गयी है। प्रत्येक बॉटल में 100 ml दवा भरी हुई पाई गई है।

दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

दोनों को सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उनकी पहचान मटपुरही के 29 वर्षीय अमित कुमार पांडे (मामा) पिता अंजनी पांडे एवं 20 वर्षीय चिलहो के नितेश पांडे (भांजा) के रूप में हुई है। दोनों बेदानी चौक पर गुमटीनुमा दुकान में नशीली दवा की खरीद बिक्री करते थे।

तरहसी थाना के पुलिस अवर निरीक्षक सुमित कुमार दास 13 जनवरी को दिवा गस्ती में निकले थे। बेदानी चौक के पास पहुंचने पर गुप्त सूचना मिली कि बगही में पेट्रोलपंप के पास स्थित एक गुमटी में नशा करने वाला प्रतिबंधित कोरेक्स दवा रखकर बिक्री की जा रही है।

सूचना के आलोक में तरहसी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सा पदाधिकारी डा. नदीम सिद्दीकी के साथ कार्रवाई की गयी और गुमटी से 90 बॉटल कोरेक्स दवा बरामद करते हुए दोनों मामा-भांजे को गिरफ्तार (Arrest) किया गया।

उन्होंने पूछताछ के दौरान बताया कि एक वर्ष पूर्व बिहार के गया से एक व्यक्ति पेट्रोल पंप पर (Petrol -Pump) तेल भरवाने के लिए आया था। उसने अधिक मुनाफा कमाने का लालच देकर कोरेक्स दवा बेचने के लिए कहा था।

उसके द्वारा लगातार दवा लाकर बेचने के लिए दिया जाता था। प्रत्येक दिन 8 से 10 बॉटल दवा बेच दी जाती थी।

spot_img

Latest articles

JLKM ने बुंडू नगर निकाय चुनाव में स्वतंत्र उम्मीदवार रितेश पातर को दिया समर्थन

बुंडू : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की बुंडू प्रखंड इकाई की संयुक्त बैठक...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

खबरें और भी हैं...