HomeझारखंडNH-98 पर कार की टक्कर से बाइक में लगी आग, महिला सहित...

NH-98 पर कार की टक्कर से बाइक में लगी आग, महिला सहित दो की मौत

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

Palamu Road Accident: नेशनल हाईवे 98 Daltonganj- Aurangabad मुख्य पथ फोरलेन पर बुधवार की रात कार और बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। दुर्घटना में महिला सहित दो लोग की मौत हो गई।

दुर्घटना (Accident) में बाइक में आग लग गई। आग की लपटे कार को भी चपेट में लेने वाली थी। उसके पहले ही स्थानीय और अन्य वाहनों में सवार लोगों ने आग बुझा दी और घायलों को इलाज के लिए भेजा। दोनों वाहनों में सवार चार लोग जख्मी हुए हैं।

सभी को इलाज के लिए MRMCH में भेजा गया है। मृतकों में कार सवार महिला गिरिडीह की रहने वाली प्रभा कुमारी शर्मा बताई गई है, जबकि बाइक पर सवार युवक की पहचान छतरपुर थाना क्षेत्र के मंदेया के रहने वाले कलिंद्र उरांव की मौत हो गयी।

बताया जाता है कि कार औरंगाबाद की ओर से Daltonganj की ओर जा रही थी, जबकि बाइक सवार करमाचराई सड़क की ओर से आकर Bairiyadih Mode National Highway पर चढ़े थे।

बाइक पर चार युवक सवार थे, जबकि कार में सवार लोगों की संख्या पांच थी। अचानक बाइक के सामने आ जाने के कारण कार से उसकी जोरदार टक्कर हुई।

भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि टक्कर के बाद बाइक और कार फोरलेन सड़क की दूसरी ओर wrong side जाकर पलटी खा गए। कार तीन से चार बार पलटी खाई, जबकि बाइक में आग लग गई। इसी क्रम में आसपास के लोग और वाहन सवारों ने आग बुझाई। साथ ही कार में सवार लोगों को बाहर निकाला।

स्थानीय लोगों का कहना है कि बाइक में लगी आग से कार में भी आग लगने की संभावना बन गई थी। थोड़ी देर होने पर कार जलने लगती और उसमें सवार लोगों के जिंदा जलने की संभावना थी।

कार सवार एक युवक की स्थिति गंभीर बताई गई है, जबकि बाइक सवार तीन युवक जख्मी बताए गए हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस वाहनों को जब्त कर ली है और छानबीन शुरू कर दी है।

spot_img

Latest articles

चूटूपालू घाटी में ट्रेलर का कहर, कई गाड़ियां चपेट में, दर्जनभर से ज्यादा घायल

Accident in Chutupalu Valley: जिले में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। चूटूपालू...

रजरप्पा के पास हाथियों की दस्तक, जनियामारा में दहशत का माहौल

Elephants Arrive Near Rajrappa : रामगढ़ जिले के रजरप्पा क्षेत्र में जंगली हाथियों (Wild...

सदर अस्पताल रांची की बड़ी उपलब्धि, तीन क्षेत्रों में मिला सम्मान

Sadar Hospital Ranchi's big Achievement: सदर अस्पताल रांची ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में...

खनिज भूमि पर सेस बढ़ा, विकास और पर्यावरण को मिलेगा सहारा

Cess on Mineral Land Increased: झारखंड सरकार ने खनिज धारित भूमि पर लगने वाले...

खबरें और भी हैं...