पलामू में ग्रामीण चिकित्सक की निर्मम हत्या, धारदार हथियार से गला रेतकर उतारा मौत के घाट

पलामू के छतरपुर क्षेत्र में ग्रामीण चिकित्सक उदय सिंह की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच कर अपराधियों की तलाश में जुटी है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Palamu News: पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई है। पाटन रोड स्थित नगदारा के पास अज्ञात अपराधियों ने एक ग्रामीण चिकित्सक की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतक की पहचान उदय सिंह के रूप में हुई है, जो चिल्हो खुर्द गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि उदय सिंह गांव में प्राथमिक चिकित्सा सेवा देने का काम करते थे और स्थानीय लोग उन्हें ग्रामीण डॉक्टर के रूप में जानते थे।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 10 बजे यह वारदात हुई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अपराधियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए छानबीन तेज कर दी गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजे जाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।