Homeझारखंड…और मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक बेहोश हो गए SI राजनंदन यादव,...

…और मॉर्निंग वॉक के दौरान अचानक बेहोश हो गए SI राजनंदन यादव, 10 मिनट बाद…

Published on

spot_img

Palamu SI Rajnandan Yadav: जिले के पाटन थाना में छह माह से कार्यरत अवर निरीक्षक राजनंदन यादव (Rajnandan Yadav) (54) मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) के दौरान गिरकर बेहोश हो गए। उन्हें इलाज के लिए MMCH मेदिनीनगर में भर्ती किया गया।

यहां करीब 10 मिनट इलाज चलने के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Post Mortem Report) के बाद स्थिति स्पष्ट होगी। आशंका जताई जा रही है कि सुबह की सैर के दौरान सब इंस्पेक्टर को ब्रेन हेमरेज हुआ, जिससे उनकी मौत हो गई।

MMCH में यहां उन्होंने दम तोड़ दिया

अवर निरीक्षक राजनंदन बिहार के मुंगेर जिले के घरहरा गांव के रहने वाले थे और छह महीने पहले रांची से पोस्टिंग के बाद पाटन थाना में सेवा दे रहे थे।

बताया जाता है कि राजनंदन यादव गुरुवार की सुबह पाटन थाना परिसर में ही मॉर्निंग वॉक (Morning Walk) कर रहे थे। इसी क्रम में अचानक गिर गए। थाना के चौकीदार ने बेहोशी की हालत में उन्हें उठाकर इलाज के लिए MMCH में लाया, यहां उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस लाइन में पार्थिव शव को सलामी दी गई

दोपहर के समय पोस्टमार्टम किया गया और फिर पुलिस लाइन में पार्थिव शव को सलामी दी गई। परिजनों के आने के बाद डेड बॉडी (Dead Body) राजनंदन यादव के पैतृक गांव भेज दिया गया। राजनंदन यादव के दो लड़की और एक लड़का है।

वर्ष 1989 में वे पुलिस में बहाल हुए थे। 1 वर्ष पहले उन्हें प्रोन्नति देकर अवर निरीक्षक के पद पर पदस्थापित किया गया था। इससे पहले सहायक अवर निरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। उनकी पुलिस सेवा में 6 साल का कार्यकाल बचा हुआ था।

पाटन थाना प्रभारी गुलशन गौरव ने बताया कि घटना उस वक्त हुई जब Sub Inspector सुबह की सैर पर निकले थे। घटना की जानकारी परिजनों को दे दी गई है और वे मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

राजनंदन यादव 1989 में बिहार पुलिस में भर्ती हुए थे। राजनंदन यादव के शव का Post Mortem मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किया गया। पोस्टमार्टम के बाद पलामू पुलिस लाइन में उन्हें सलामी दी गई।

spot_img

Latest articles

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

अब हर साल 10 बैगलेस डेज होंगे जरूरी, बच्चों के भारी स्कूल बैग पर सरकार सख्त

Government Strict on Heavy school Bags of Children : राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...

ED ने चंद्रभूषण सिंह और पत्नी को किया गिरफ्तार

ED arrests Chandrabhushan Singh and his Wife : प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने MAXIZONE चिटफंड...

खबरें और भी हैं...

MBA के लिए टॉप कॉलेज कैसे चुनें?, जानिए देश के टॉप 10 मैनेजमेंट कॉलेज

Top College for MBA? : देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेजों में MBA में एडमिशन...

जानिए सेहत के लिए कौन सा छुहारा है ज्यादा फायदेमंद

Date is More Beneficial for Health : छुहारा एक ऐसा Dry Fruit है, जिसके...