बाल सुधार गृह के शौचालय से लड़का हुआ फरार, पुलिस तलाश में जुटी

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पलामू : पलामू में बाल सुधार गृह (Juvenile Home) से एक लड़का फरार हो गया है। बता दें कि वह शौचालय गया था और काफी देर तक वापस नहीं लौटा। जिसके बाद बाल गृह कर्मियों ने दरवाजे को तोड़ दिया।

क्या है पूरी घटना ?

8 जून को वह सुबह सात बजे शौचालय के लिए गया था, शौचालय काफी देर तक बंद रहा। बाल गृह के कर्मियों (Children’s Home Personnel) ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से किसी ने दरवाजा नहीं खोला।

इसके बाद कर्मचारियों ने बंद दरवाजा को खोल कर देखा तो नाबालिग वहां नहीं था और शौचालय की खिड़की टूटी हुई थी। नाबालिग शौचालय की खिड़की तोड़कर भाग गया था।

CWC को नहीं दी गई है जानकारी

घटना के दो दिन बाद पुलिस को जानकारी दी गई है। घटना 8 जुलाई की है। 10 जुलाई को मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने मामले में FIR दर्ज कर लिया है।

फरार लड़का उत्तर प्रदेश के सोनभद्र (Sonbhadra) का रहने वाला है। फिलहाल बच्चे के भागने की जानकारी बाल गृह की तरफ से सीडब्ल्यूसी को नहीं दी गई है।

Share This Article