Homeझारखंडपंचायत चुनाव 2022 : एक पंचायत में पिछले 15 वर्षों से पति-पत्नी...

पंचायत चुनाव 2022 : एक पंचायत में पिछले 15 वर्षों से पति-पत्नी ही मुखिया पद पर विराजमान, जनता ने उन पर फिर जताया भरोसा

spot_img

रामगढ़: पंचायत चुनाव (Panchayat Election) के प्रथम चरण का रिजल्ट आना शुरू है। मतगणना के पहले दिन मंगलवार की शाम तक रिजल्ट के आंकड़े सामने आए हैं उसमें एक बात तो साफ हो गई कि चितरपुर प्रखंड में बदलाव की लहर थी।

यहां पर नए उम्मीदवारों का बोलबाला रहा। पुराने उम्मीदवारों को शिकस्त खानी पड़ी। दूसरी ओर गोला प्रखंड में जनता ने एक ही परिवार को पिछले 15 वर्षों की विरासत सौंपी है।

वहां की जनता अपने प्रतिनिधि से इतनी खुश थी कि सास के बाद पति और फिर बहू को पंचायत की कमान सौंपी है। दुलमी प्रखंड में भी नए प्रत्याशियों ने जीत का सेहरा पहना है।

एक पंचायत में पिछले 15 वर्षों से पति पत्नी ही मुखिया पद पर विराजमान हैं। जनता ने उन पर भी भरोसा जताया है।चितरपुर प्रखंड में मायल पंचायत में मुखिया फिरोज अंसारी ने जीत दर्ज की है।

पंचायत समिति सदस्य पद पर वीणा देवी को जीत मिली है। वार्ड सदस्य में तिलेश्वरी कुमारी, रेहाना खातून, सलमा खातून, शबाना खातून और संगीता देवी ने जीत दर्ज की है। सेवई दक्षिणी पंचायत से किरण कुमारी मुखिया बनी है।

पंचायत समिति सदस्य पद पर ललिता देवी ने जीत दर्ज की है। वार्ड सदस्य में मंजू देवी, रीना देवी, रूबी देवी, जयंती देवी ने जीत दर्ज की है। सेवई उत्तरी पंचायत से कुलदीप सिंह मुखिया बने हैं।

यहां पंचायत समिति सदस्य पद पर द्रोपती देवी ने जीत दर्ज की है। चितरपुर उत्तरी पंचायत से मंजू देवी मुखिया बनी है। यहां पंचायत समिति सदस्य पद पर रीना देवी ने जीत दर्ज की है।

वार्ड सदस्यों में बिजली देवी, पूनम देवी, मुन्नी देवी, प्रीति कुमारी, हमीदा बाला, कुमारी सोनू चौधरी, रेखा देवी, असीधारा देवी और जय प्रकाश गिरी ने जीत दर्ज की है।

दुलमी प्रखंड के जमीरा पंचायत पहली बार मुखिया बनी

दुलमी प्रखंड के जमीरा पंचायत चाहिए अमरूद निशा पहली बार मुखिया बनी है। यहां पंचायत समिति सदस्य पद पर शेर बहादुर शाह ने जीत दर्ज की है।

वार्ड सदस्य में समीजा खातून, इंद्रनाथ साव, नारायण महतो, साजिद अंसारी, यासमीन खातून, असिरुन निशा, नसीम अंसारी, टिकेश्वर महतो ने जीत दर्ज की है। सोसो पंचायत से उर्मिला देवी पहली बार मुखिया बनी है।

यहां पंचायत समिति सदस्य पद पर गोपाल प्रसाद ने जीत दर्ज की है। वार्ड सदस्य में आरती कुमारी, चंदन घासी, ब्रजमोहन सिंह, सविता देवी, किरण कुमारी, दीपिका कुमारी, गीता देवी, पंको देवी, गंगेश्वर महतो ने जीत दर्ज की है।

उसरा पंचायत से संजू चौधरी मुखिया बनी है। इससे पहले इस पद पर उनके पति शैलेश चौधरी मुखिया रहे थे। अपने पति से पहले संजू चौधरी ही यहां मुखिया थी। पिछले 15 सालों से यह सीट उनके परिवार के कब्जे में ही है।

यहां पंचायत समिति सदस्य पद पर बबीता देवी ने जीत दर्ज की है। वार्ड सदस्यों में सरिता देवी, मो सुलेमान, रूबी देवी, सुबी आर्या और राजो देवी ने जीत दर्ज की है।गोला प्रखंड के हेसापोडा पंचायत से गीतांजलि कुमारी तिर्की मुखिया बनी है।

इससे पहले उनके पति विशाल करमाली इस पंचायत के मुखिया थे। जनता ने एक बार फिर इस परिवार पर भरोसा जताया है। पंचायत समिति सदस्य पद पर विकास बेदिया ने जीत दर्ज की है। रुकुवा पंचायत में जनता ने एक ही परिवार को यहां हैट्रिक लगवाया है।

यहां पिंकी देवी ने जीत दर्ज की है। इस पंचायत में सबसे पहले शकुंतला देवी को ग्रामीणों ने मुखिया बनाया था। इसके बाद उनके पुत्र सुरेश कुमार रजक को मुखिया पद की कमान सौंपी।

इस बार यह सीट महिलाओं के लिए सुरक्षित था इसलिए सुरेश की पत्नी पिंकी देवी को जनता ने जीताया। पंचायत समिति सदस्य पद पर सोमाय मांझी ने जीत दर्ज की है। सुतरी पंचायत में सतीश कुमार मुखिया बने हैं।

यहां पंचायत समिति सदस्य पद पर सरस्वती देवी ने जीत दर्ज की है। मदनपुर पंचायत से नुरूल्लाह अंसारी एक बार फिर मुखिया पद पर जीत हासिल की है। इस पद पर वे पिछले कई बार भी जीत दर्ज कर चुके हैं

जिला परिषद में कई दिग्गजों के परिजन, कल आएगा रिजल्ट

पंचायत चुनाव की सबसे ज्यादा सरगर्मी जिला परिषद सीट को लेकर है। जिला परिषद सदस्य मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की चचेरी बहन रेखा सोरेन भी मैदान में हैं। उनकी भी जीत की उम्मीद काफी अधिक है।

इसके अलावा सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी के भाई गोपाल चौधरी भी जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी रिजल्ट को लेकर भी समर्थकों का गला सूखता हुआ नजर आया।

आजसू समर्थित उम्मीदवार जलेश्वर महतो, सरस्वती कुमारी, सरिता देवी को लेकर भी आजसू ने अपनी पूरी ताकत झोंकी थी। अब उसका रिजल्ट आना बाकी है।

इन सभी उम्मीदवारों का रिजल्ट बुधवार को आने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके अलावा जिला परिषद उम्मीदवार प्रीति दीवान और पवन शर्मा भी रेस में हैं।

spot_img

Latest articles

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...

जमशेदपुर के गोलमुरी में दिनदहाड़े चोरी! महेंद्र अपार्टमेंट में 10 लाख के जेवर-नकदी उड़ा ले गए चोर

Jharkhand News: जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के महेंद्र अपार्टमेंट में बुधवार को दिनदहाड़े...

खबरें और भी हैं...

राज्यपाल और CM हेमंत सोरेन ने रांची में लॉन्च किया ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान

Jharkhand News: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बुधवार...

धनबाद मंडल कारा में जेल IG सुदर्शन मंडल का औचक निरीक्षण, नए नियम लागू

Jharkhand News: झारखंड के जेल IG सुदर्शन मंडल ने बुधवार को धनबाद मंडल कारा...

रामगढ़ में पांडे गिरोह का कुख्यात अपराधी सुनील धोबी गिरफ्तार!

Jharkhand Ramgarh News: रामगढ़ जिले में पांडे गिरोह के लिए बेहद खतरनाक अपराधी सुनील...