पंचायत चुनाव : लोहरदगा में 48 पिंक बूथ की ज़िम्मेदारी महिला कर्मचारियों के हाथ

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लोहरदगा: जिले में तीसरे चरण के मतदान के दौरान 48 महिला बूथ (Pink Booth) बनाए गए हैं। जिले के सदर प्रखंड में 36 और भंडरा में 12 महिला बूथ बनाए गए हैं।

महिला कर्मचारियों का एक एक समूह बनाकर बूथों पर ड्यूटी लगाई गई हैं, जिसे लेकर महिला कर्मचारियों में खासा उत्साह है। इन बूथों पर कर्मचारी से लेकर मजिस्ट्रेट तक महिला हैं और वे अपने बूथों में शांति पूर्ण रूप से मतदान करा रही हैं।

सुरक्षा की दृष्टि से तीनों प्रखंडों में सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है। Polling Stations में सुबह से ही शांति पूर्ण तरीके से मतदान करने लोग पहुंच रहे हैं। तीनों प्रखंडों में कुल 125539 मतदाता अपने मतदान का प्रयोग करेंगे।

Share This Article