हजारीबाग में पंचायत सेवक घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

News Alert
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग: जिले के चौपारण प्रखंड में गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास निर्माण योजना (Prime Minister’s Housing Scheme) के नाम पर घूस (Bribe) लेते ACB की टीम ने पंचायत सेवक अशोक दास को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक ब्रह्मोरिया पंचायत के हथिया गांव निवासी गणेश यादव ने ACB को लिखित शिकायत कर पंचायत सेवक द्वारा घूस की राशि मांगने की जानकारी दी थी।

उससे 20 हजार घूस की मांग की गई थी

इसके बाद पंचायत सेवक (Panchayat servant) को केंदुआ मोड़ स्थित किराये के आवास में हजारीबाग ACB  की टीम ने रुपये लेते पंचायत सेवक को दबोच लिया।

बताया गया कि वर्ष 2021-22 में प्रधानमंत्री आवास के लिए पहली किस्त 40 हजार मिल चुके थे। दूसरी किस्त (Installment) के लिए वह लगातार दौड़ लगा रहा था। उससे 20 हजार घूस की मांग की गई थी।

Share This Article