पाकुड़ में अवैध पत्थर ढुलाई में लगे चार वाहन जब्त

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार साह ने मालपहाड़ी पत्थर ओद्योगिक क्षेत्र में शुक्रवार की शाम औचक छापेमारी कर अवैध परिवहन में लगे चार वाहनों को जब्त किया।

उनमें तीन ट्रैक्टर एवं एक ट्रक शामिल है। जप्त सभी वाहनों को मालपहाड़ी ओपी पुलिस को सुपुर्द कर दिया है।

डीएमओ ने बताया कि छापेमारी अभियान के दौरान पत्थर से लदे इन वाहनों के चालक से माइनिंग चलान की मांग करने पर कोई भी दिखा नहीं पाया।

बकौल डीएमओ जब्त वाहनों पर तेरह सौ घनफीट पत्थर लदे पाये गये हैं। उन्होंने कहा कि पत्थरों के अवैध परिवहन और उत्खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ऐसे धंधे में लगे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

Share This Article