Homeबिहारबिहार विधान परिषद चुनाव में 12 सीटों पर लड़ेगी भाजपा, 11 सीटें...

बिहार विधान परिषद चुनाव में 12 सीटों पर लड़ेगी भाजपा, 11 सीटें जदयू को

Published on

spot_img

पटना: स्थानीय निकाय कोटे की विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव को लेकर सत्ताधारी गठबंधन में अब सहमति बन गई।

इस चुनाव में भाजपा को जहां 13 सीटें मिली वहीं जदयू के हिस्से 11 सीटें आई। भाजपा अपने हिस्से की एक सीट अपनी सहयोगी केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को देगी।

पटना में भाजपा और जदयू के संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में इसकी घोषणा करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने शनिवार को कहा कि राज्य में राजग की सरकार बहुत अच्छे ढंग से चल रही है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय कोटे की विधान परिषद की 24 सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा के हिस्से 13 सीटें आई हैं।

उन्होंने कहा कि इनमें से 12 सीटों पर भाजपा चुनाव लड़ेगी, जबकि एक सीट सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी को दी गई है। उन्होंने यह भी बताया कि 11 सीटें जदयू को दी गई हैं।

प्रेस कांफ्रेंस में जदयू की ओर से उपस्थित बिहार के मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि इससे मजबूत सामंजस्य हो ही नहीं सकता था।

उन्होंने सीटों की घोषणा करते हुए कहा कि भाजपा रोहतास, औरंगाबाद, सारण, सीवान, दरभंगा, किशनगंज, कटिहार, सहरसा,, गोपालगंज, बेगूसराय, पूर्वी चंपारण और समस्तीपुर सीट पर चुनाव लड़ेगी जबकि वैशाली सीट पर राष्ट्रीय लोजपा चुनाव लड़ेगी।

जदयू पटना, भोजपुर, गया, नालंदा, मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, भागलपुर, मुंगेर, नवादा और मधुबनी में अपने प्रत्याशी उतारेगी।

इस प्रेस कांफ्रेंस में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के अतिरिक्त बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा सांसद संजय जायसवाल, जदयू की ओर से शिक्षा मंत्री विजय चौधरी और जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा मौजूद थे।

इससे पहले भाजपा के नेता और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की।

spot_img

Latest articles

राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई, 2 सप्ताह बाद अगली तारीख

Jharkhand News: झारखंड हाईकोर्ट में सोमवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी की क्वैशिंग याचिका...

साहिल उर्फ कुरकुरे के हत्यारे अमन राजा ने रांची सिविल कोर्ट में किया सरेंडर

Jharkhand News: रांची के हिंदपीढ़ी में साहिल उर्फ कुरकुरे की गोली मारकर हत्या के...

झारखंड विधानसभा मॉनसून सत्र : सूर्या हांसदा एनकाउंटर और RIMS-2 पर विपक्ष का हंगामा, भाजपा ने किया वॉकआउट

Jharkhand News: झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दूसरे दिन सोमवार को सूर्या हांसदा...

झारखंड विधानसभा में महाधिवक्ता राजीव रंजन की पुस्तक ‘दिव्यता का स्पर्श’ का विमोचन

Jharkhand News: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार, 25...

खबरें और भी हैं...