खूंटी में किसान की हत्या, बेटे ने भाग कर बचाई जान

News Aroma Media
1 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

न्यूज़ अरोमा खूंटी: अड़की थाना अंतर्गत रूमचू गांव निवासी बुधु मुंडा की हत्या उसके ही परिजनों ने धारदार हथियार से काटकर कर दी। घटना गुरुवार दोपहर की है।

जानकारी के अनुसार बुधु मुंडा अपने खेत से धान काटकर उसे अपने कंधे से ढोकर घर ले जा रहा था। उसी दौरान झाड़ियों में छिपे पांच-छह अपराधियों ने पारंपरिक हथियार(तोनो) से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

अपराधियों ने पहले उसे जमकर पीटा और बाद में धारदार हथियार से वार कर उसकी हत्या कर दी।

मृतक बुधु मुंडा के साथ उसका बेटा भी चल रहा था। लेकिन वह भाग गया और घटना की जानकारी गांव वालों को दी।

जब तक गांव वाले वहां बुधु की मौत हो चुकी थी और हत्यारे भाग चुके थे। बुधु मुंडा किसान था, जबकि उसकी पत्नी हड़िया बेचकर अपना परिवार चलाती है।

Share This Article