
नई दिल्ली: ग्लोबल स्तर पर कच्चे तेल की आपूर्ति संकट के बीच केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में बड़ा कदम उठाया है। अब पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये प्रति लीटर कर दी गई है, जबकि डीजल पर यह पूरी तरह से शून्य कर दी गई है। सरकार का कहना है कि इस फैसले से तेल कंपनियों को महंगे कच्चे तेल की खरीद के दौरान आर्थिक दबाव से राहत मिलेगी। हालांकि, राज्यों का वैट अभी भी लागू रहेगा। पहले पेट्रोल पर 13 रुपये और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी थी। अब इसमें 10 रुपये की कटौती कर दी गई है।
शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम:
- दिल्ली: पेट्रोल 77 रुपये/लीटर, डीजल 87.67 रुपये/लीटर
- नोएडा: पेट्रोल 85 रुपये, डीजल 87.98 रुपये
- मुंबई: पेट्रोल 54 रुपये, डीजल 90.03 रुपये
- चेन्नई: पेट्रोल 80-101.06 रुपये, डीजल 92.38-92.61 रुपये
- लखनऊ: पेट्रोल 69-94.84 रुपये, डीजल 87.81-88.05 रुपये
क्या पेट्रोल और डीजल सस्ते होंगे?
सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटा दी है, लेकिन कीमतों में कटौती तेल कंपनियों के फैसले पर निर्भर करेगी। कंपनियां चाहें तो पेट्रोल और डीजल के दाम 10 रुपये तक घटा सकती हैं। गौरतलब है कि गुरुवार को प्राइवेट तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये की बढ़ोतरी की थी। कंपनी ने कहा था कि प्राइवेट कंपनियों को राहत नहीं मिलने के कारण उन्हें नुकसान की भरपाई के लिए दाम बढ़ाने पड़े। नायरा के देशभर में 6,900 से ज्यादा पेट्रोल पंप हैं।
देश में तेल का पर्याप्त भंडार
हाल के दिनों में कई शहरों में पेट्रोल पंपों पर अफरा-तफरी देखने को मिली थी, लोग पेट्रोल और डीजल की पैनिक बाइंग कर रहे थे। सरकार ने साफ किया है कि देश में तेल की कोई कमी नहीं है। तेल कंपनियों के पास पर्याप्त भंडार मौजूद है और जरूरत पड़ने पर बाहर से तेल खरीद भी किया जा रहा है।
