सिमडेगा में मवेशी लदा पिकअप वाहन जब्त, 1 गिरफ्तार

जिसके बाद गश्ती दल ने दूसरे गश्ती दल को घटना की जानकारी देते हुए अलर्ट किया। दूसरे गश्ती दल ने पिकअप को बरवाडीह मोड़ के पास रोकने का इशारा किया। लेकिन पिकअप वाहन पुलिस को चकमा देकर फिर से भाग निकला।

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा: प्रतिबंधित मवेशी लदे पिकअप को जब्त करते हुए पुलिस ने एक पशु तस्कर को गिरफ्तार किया।

पिकअप वाहन में चार प्रतिबंधित मवेशी लदे थे। बता दें कि पुलिस को एक पिकअप से प्रतिबंधित मवेशी की तस्करी होने की सूचना मिली थी।

पुलिस ने देवनदी के समीप गश्ती दल ने एक पिकअप को रोकने का निर्देश दिया। लेकिन पिकअप चालक तेज गति से फरार हो गया।

3 बार बचने के बाद पकड़ा गया वाहन

जिसके बाद गश्ती दल ने दूसरे गश्ती दल को घटना की जानकारी देते हुए अलर्ट किया।

दूसरे गश्ती दल ने पिकअप को बरवाडीह मोड़ के पास रोकने का इशारा किया। लेकिन पिकअप वाहन पुलिस को चकमा देकर फिर से भाग निकला। फिर इसकी सुचना तीसरे गश्ती दल को दी गई।

तीनों गश्ती दल (Patrolling Group)  की पुलिस ने दौड़ा कर पिकअप वाहन को पकड़ा।

Share This Article