पिपरवार में सिस्टा ने मनाया संविधान दिवस

पिपरवार के बचरा अंबेडकर चौक पर कोल इंडिया एससी-एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन ने संविधान दिवस मनाया। बाबा साहेब को श्रद्धांजलि देकर उपस्थित लोगों ने संविधान की शपथ ली।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पिपरवार : कोल इंडिया एससी-एसटी इंप्लाइज एसोसिएशन सिस्टर के बैनर तले बचरा अंबेडकर चौक में संविधान दिवस मनाया। बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर साहब की लिखा हुआ संविधान दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आनंद मुंडा और संचालन कामेश्वर राम ने किया।सबसे पहले डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उसके बाद सभी को संविधान की शपथ दिलाई गई। कामेश्वर राम ने कहा की भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान लिखा था। उन्हें संविधान लिखने में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन में संपन्न हुआ इस संविधान को लिखने में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा दो वर्ष 11 महीने 18 दिन लगा यह संविधान 26 नवंबर 1949 को संपन्न हुआ परंतु 26 जनवरी 2050 को लागू हुआ था।

डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान में शोषित वंचित एव पिछड़ों के हक अधिकार को सरंक्षित किया गया था ताकि इन वंचित समाज को सम्मान के साथ जीने का अवसर मिल सके।इस कार्यक्रम में कामेश्वर राम ,आनंद मुंडा ,बाबूलाल राम, विकास मिंज, रामजीत राम, टहलू महतो ,पूर्व मुखिया मीना कुमारी , जेम्स उरांव, संतोष कुमार राम, मुंशी राम, रंजीत राम ,लकेश्वर लाल, अनिल कुमार ,जनार्दन गिरी प्रेमनाथ राम ,हरी लाल महतो, राम खेलावन मांझी ज़ मोहम्मद युनुस अंसारी ,पंचायत समिति सुनीता देवी जगदीश गंझु, ईश्वर दयाल मेहता ,सुनील राम ,ललिंदर कुमार, गंगा राम चमन महतो ,जयराम कुमार रविन्द्र महतो, बिशुन महतो, रामपति मुंडा, गणेश राम, उमेश कुमार मेहता, गणेश मोची आदि सैकड़ो की संख्या में संविधान दिवस के कार्यक्रम में शामिल थे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।