Latest Newsझारखंडरांची में दो लाख का इनामी PLFI का एरिया कमांडर गिरफ्तार

रांची में दो लाख का इनामी PLFI का एरिया कमांडर गिरफ्तार

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

रांची: रांची की एयरपोर्ट थाना पुलिस ने दो लाख के इनामी PLFI के एरिया कमांडर सोनू मांझी उर्फ मांझी दा को गिरफ्तार (Sonu Manjhi Arrested ) किया है।

इसके पास से PLFIका चार पीस चंदा रशीद, PLFI का पांच पीस पर्चा और तीन मोबाइल फोन बरामद किया गया है।

SSP के आदेश के बाद एक टीम का गठन किया गया

हटिया DSP राजा कुमार मित्रा ने गुरुवार को बताया कि SSP किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली थी कि PLFI का सक्रिय सदस्य सोनू मांझी जमीन कारोबारियों (Land Traders) से लेवी वसूलने आया है।

साथ ही संगठन में नये लोगों को जोड़ने और परिवार के साथ दशहरा पूजा मनाने एयरपोर्ट थाना क्षेत्र (Airport Police Station Area) के टोनको गांव आने वाला है। सूचना के बाद SSP के आदेश के बाद एक टीम का गठन किया गया।

सोनू AK 47 लेकर चलता था

टीम ने कार्रवाई करते हुए टोनको गांव स्थित सोमा कच्छप (Soma kachchap) के मकान से सोनू को गिरफ्तार किया। सोनू की मां वहां किराये के मकान में रहती है।

सोनू मांझी PLFI का गुदड़ी, तपकरा एवं गोइलकेरा क्षेत्र का एरिया कमांडर है। इसके पास से PLFI का चंदा रसीद और PLFI का पर्चा के साथ गिरफ्तार किया।

सोनू मांझी मूल रूप से चाईबासा (Chaibasa) के गुदड़ी का रहने वाला है। इसके ऊपर दो लाख का इनाम है। सोनू एके 47 लेकर चलता था लेकिन हथियार नहीं पकड़ा गया है।

चंदा वसूलने के लिए टोनको आया था

DSP ने बताया कि पूछताछ में सोनू ने पुलिस को बताया कि वह चंदा वसूलने के लिए टोनको आया था। सोनू मांझी चाईबासा और खूंटी क्षेत्र में सक्रिय था। इसके खिलाफ खूंटी और चाईबासा में 13 मामले दर्ज हैं।

DSP ने बताया कि छापेमारी टीम में (Raid Team) एयरपोर्ट थाना प्रभारी आंनद प्रकाश सिंह, पुदांग ओपी प्रभारी विवेक कुमार, सुंधाशु कुमार, धन्नजय कुमार गोप, कुष्णा कुमार, प्रवीण तिवारी, राजीव रंजन सिंह, सुशील होरो, परविंदर कुमार, और सुदीन हेम्ब्रोम सहित QRTटीम शामिल थे।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...