Latest NewsUncategorizedNITI Aayog की संचालन परिषद की बैठक 27 को, PM मोदी करेंगे...

NITI Aayog की संचालन परिषद की बैठक 27 को, PM मोदी करेंगे अध्यक्षता

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

NITI Aayog’s Governing Council meeting: PM मोदी की अध्‍यक्षता में नीति आयोग की 9वीं संचालन परिषद की बैठक 27 जुलाई को होगी। इस बैठक में 2047 तक भारत को विकसित बनाने से जुड़े दस्तावेज पर चर्चा की जाएगी।

आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को दी जानकारी में बताया कि नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक 27 जुलाई को होगी।

PM नरेन्द्र मोदी इस बैठक की अध्‍यक्षता करेंगे। संचालन परिषद की बैठक से पहले वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण 23 जुलाई को केंद्रीय बजट 2024-25 में विकसित भारत के दृष्टिकोण और कार्ययोजना की रूपरेखा पेश कर सकती हैं।

NITI आयोग को वर्ष 2023 में 2047 तक विकसित भारत के लिए 10 क्षेत्रवार विषयों को एक संयुक्त दृष्टिकोण में शामिल करने का कार्य सौंपा गया था। इस दृष्टिकोण में विकास के विभिन्न पहलुओं को शामिल किया गया है,

जिसमें आर्थिक वृद्धि, सामाजिक प्रगति, पर्यावरण के स्तर पर स्थिरता और बेहतर संचालन शामिल हैं।

देश की आजादी के 100वें साल 2047 तक भारत को 30 हजार अरब डॉलर की विकसित अर्थव्यवस्था बनाने के लिए एक दृष्टिकोण पत्र तैयार किया जा रहा है।
उल्‍लेखनीय है कि नीति आयोग की शीर्ष नीतिगत इकाई संचालन परिषद में सभी राज्यों के मुख्यमंत्री,

केंद्र शासित प्रदेशों के उप-राज्यपाल और कई केंद्रीय मंत्री शामिल हैं। प्रधानमंत्री नीति आयोग के चेयरमैन होते हैं। नीति आयोग भारत सरकार द्वारा गठित एक नया संस्‍थान है।

इसको योजना आयोग की जगह पर बनाया गया है। एक जनवरी, 2015 को इस नए संस्‍थान के संबंध में जानकारी देने वाला मंत्रिमंडल का प्रस्‍ताव जारी किया गया।

spot_img

Latest articles

Maxizone चिट फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई

Maxizone Chit Fund Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने Maxizone चिट फंड घोटाले में बड़ी...

झारखंड के विस्थापितों की आवाज दिल्ली तक पहुंची

Voice of the Displaced Reached Delhi: पूर्व मंत्री योगेंद्र साव और राष्ट्रीय सचिव Amba...

दांपत्य अधिकार बहाली पर झारखंड हाईकोर्ट का अहम फैसला

Important decision of Jharkhand High Court: झारखंड हाईकोर्ट (Jharkhand High Court) ने एक महत्वपूर्ण...

JSSC-CGL 2023 पेपर लीक मामले में CID को बड़ी सफलता

JSSC-CGL 2023 Paper Leak Case: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की CGL-2023 परीक्षा में...

खबरें और भी हैं...