Latest NewsUncategorizedपरिवार संबंधी लालू के बयान पर PM मोदी ने दिया करारा जवाब,...

परिवार संबंधी लालू के बयान पर PM मोदी ने दिया करारा जवाब, जानिए क्या कहा…

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

PM Modi on Lalu Yadav: PM मोदी ने सोमवार को RJD सुप्रीमो लालू यादव (Lalu Yadav) के बयान का करारा जवाब दिया।

पटना के गांधी मैदान में एक रैली को संबोधित करते हुए Lalu Yadav ने कहा था कि PM मोदी का कोई परिवार नहीं है। अब लालू यादव के इस बयान पर तेलंगाना के आदिलाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए PM मोदी ने बता दिया कि 140 करोड़ देशवासी ही मेरा परिवार हैं।

PM मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ”भ्रष्टाचार, परिवारवाद और तुष्टिकरण में आकंठ डूबे इंडी गठबंधन के नेता बौखलाते जा रहे हैं।

अब इन्होंने 2024 के चुनाव का अपना असली घोषणा पत्र निकाला है। मैं इनके परिवारवाद पर सवाल उठाता हूं, तो इन लोगों ने अब बोलना शुरू कर दिया है कि मोदी का कोई परिवार नहीं है।

मेरा जीवन खुली किताब जैसा है, देश की जनता भली-भांति जानती है, मेरी पल-पल की खबर देश रखता है और मैं कभी देर रात जब काम करता हूं, खबर निकल जाती है, देश के लाखों लोग मुझे लिखते हैं कि इतना काम मत करिए, कुछ आराम कर लीजिए। एक सपना लेकर बचपन में घर छोड़ा था।

जब मैंने अपना घर छोड़ा था, एक सपना लेकर चला था कि मैं देशवासियों के लिए जिऊंगा। मेरा कोई निजी सपना नहीं होगा। आपका सपना ही मेरा संकल्प होगा। आपके सपने को पूरा करने के लिए और आपके बच्चों का भविष्य बनाने के लिए अपने आप को खपा दूंगा।”

PM मोदी ने आगे लालू यादव पर निशाना साधते हुए कहा, ”मैं इनसे कहना चाहता हूं कि 140 करोड़ देशवासी, यही मेरा परिवार है, ये नौजवान मेरा परिवार है, आज देश की करोड़ों माताएं-बहनें, बच्चे, बुजुर्ग यही मेरा परिवार है। जिसका कोई नहीं है, वो भी मोदी के हैं और मोदी उनका है। मेरा भारत-मेरा परिवार है।”

बता दें कि Lalu Yadav ने रविवार को महागठबंधन की रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए कहा था कि आज PM परिवारवाद का जिक्र कर रहे हैं, आपका परिवार नहीं है और आप हिंदू भी नहीं हैं।

spot_img

Latest articles

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...

जंगली हाथियों की बढ़ती हलचल से अलर्ट, गुमला में निषेधाज्ञा लागू

Wild Elephant Movement Alert : गुमला जिले में जंगली हाथियों की बढ़ती गतिविधियों और...

खबरें और भी हैं...

अवैध शराब विवाद और कॉलेज फायरिंग का खुलासा, पांच आरोपी गिरफ्तार

Illicit Liquor Dispute: पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में हाल ही में हुई...

दोस्ती बनी दुश्मनी, शराब पिलाकर दोस्त की हत्या

Murder of Friend by Drinking Alcohol : दोस्ती को सबसे पवित्र रिश्ता माना जाता...

अवैध बालू पर कार्रवाई करने पहुंचे CO पर हमला, सरकारी गाड़ी तोड़ी

Action Against Illegal Sand Mining: Lohardaga जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में अवैध बालू...