Latest NewsभारतPM मोदी ने LIC बीमा सखी योजना का किया शुभारंभ

PM मोदी ने LIC बीमा सखी योजना का किया शुभारंभ

Published on

spot_img
spot_img
spot_img

LIC Bima Sakhi scheme launched: PM मोदी ने सोमवार को हरियाणा के पानीपत में LIC बीमा सखी योजना (LIC Bima Sakhi Scheme) के शुभारंभ समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अभियान के एक दशक बाद इसी से बहनों-बेटियों के लिए ‘बीमा सखी योजना’ का प्रारंभ हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारा पानीपत नारीशक्ति की प्रतीक भूमि बन गया है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने बीते 10 वर्षों में नारी सशक्तीकरण के लिए अभूतपूर्व कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत 2047 तक विकसित होने के संकल्प के साथ चल रहा है।

उन्होंने कहा कि नारी को सशक्त करने के लिए बहुत आवश्यक है कि उन्हें आगे बढ़ने के खूब अवसर मिलें, उनके सामने से हर बाधा हटे। मोदी (Modi) ने कहा, “आज महिला सशक्तिकरण की दिशा में भारत एक और मजबूत कदम उठा रहा है। आज का दिन और भी वजहों से विशेष है।

आज 9 तारीख है, शास्त्रों में 9 अंक को बहुत शुभ माना जाता है। 9 अंक नवदुर्गा की नव शक्तियों से जुड़ा है। 9 दिसंबर को ही संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी।

ऐसे समय में जब देश संविधान की 75वीं वर्षगांठ का महोत्सव मना रहा है, 9 दिसंबर की ये तारीख हमें समानता और विकास को सर्वस्पर्शी बनाने की प्रेरणा देती है।

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव (International Gita Mahotsav) चल रहा है। मैं गीता की धरती को नमन करता हूं। हरियाणा ने जिस तरह से ‘एक है तो सुरक्षित है’ के मंत्र को अपनाया है, वह पूरे देश के लिए एक मिसाल है।”

प्रधानमंत्री ने कहा….

प्रधानमंत्री ने कहा कि लंबे समय तक हमारे देश में ऐसे अनेक काम थे, जो महिलाओं के लिए वर्जित थे। भाजपा की हमारी सरकार ने बेटियों के सामने से हर बाधा को हटाने की ठानी है। उन्होंने कहा कि आजादी के 60-65 साल बाद भी अधिकतर महिलाओं के पास बैंक खाते नहीं थे।

हमारी सरकार ने सबसे पहले माताओं-बहनों के जनधन खाते खुलवाए। आज जनधन योजना से 30 करोड़ से अधिक महिलाओं के खाते खुले हैं। उन्होंने कहा कि आज लाखों बेटियों को बीमा एजेंट, बीमा सखी बनाने का अभियान शुरू हो रहा है यानि जिस सेवा का लाभ पाने से कभी वो वंचित रहीं, आज उसी सेवा से दूसरे लोगों को जोड़ने का जिम्मा उन्हें दिया जा रहा है।

मोदी ने कहा कि आज देश भर की 10 करोड़ बहनें स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हैं। उनसे जुड़कर महिलाओं की कमाई हो रही है। बीते 10 वर्ष में हमने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद दी है।

विपक्ष पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि हर चीज को वोट बैंक की तराजू पर तौलने वाले लोग आज बहुत परेशान हैं।

उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि चुनाव दर चुनाव मोदी के खाते में माताओं, बहनों, बेटियों का आशीर्वाद बढ़ता ही क्यों जा रहा है। जिन लोगों ने माताओं-बहनों को सिर्फ वोट बैंक समझा, वो इस मजबूत रिश्ते को समझ भी नहीं पाएंगे। उन्होंने कहा कि हरियाणा में डबल इंजन की सरकार दोगुनी गति से काम कर रही है।

spot_img

Latest articles

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...

महिलाओं और नाबालिगों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, कमेटी से मांगी रिपोर्ट

High Court strict on Safety of Women and Minors: राज्य में महिलाओं और नाबालिगों...

खबरें और भी हैं...

सरना धर्म कोड की मांग को लेकर रांची में बैठक, आगे की रणनीति पर मंथन

Meeting Regarding Demand for Sarna Dharma Code: रांची के सिसईटोली (Sisaitoli) स्थित सरना स्थल...

नेमरा पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, सामाजिक सद्भाव बैठक में लिया हिस्सा

Chief Minister Hemant Soren Reached Nemra: रामगढ़ जिले के अपने पैतृक गांव नेमरा में...

RTE के तहत निजी स्कूलों में नामांकन शुरू, 1176 सीटें आरक्षित

Admissions begin in Private Schools under RTE: रांची जिला प्रशासन ने गरीब और वंचित...