प्रधानमंत्री मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा के दौरे पर रहेंगे

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20-21 जून को पश्चिम बंगाल और ओडिशा का दौरा करेंगे और वह कोलकाता में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद वह ओडिशा के मयूरभंज में पवित्र उपवनों ‘संथाली जहेर’ और ‘हो जहेर’ में प्रार्थना करने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ मौजूद रहेंगे।
प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि मोदी कोलकाता में स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित तीन नौसैनिक जहाजों को भी नौसेना में शामिल करेंगे।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।