HomeUncategorizedयूनिफॉर्म सिविल कोड पर PM मोदी का आया बड़ा बयान, बोले- एक...

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर PM मोदी का आया बड़ा बयान, बोले- एक घर दो कानूनों से नहीं चलेगा

Published on

spot_img

नई दिल्ली: यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) का बड़ा बयान सामने आया है।

उन्होंने कहा कि एक घर दो कानूनों से नहीं चल पाएगा। यह बातें प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल में ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

PM ने कहा, एक घर दो कानूनों से नहीं चल पाएगा, ठीक उसी तरह से एक देश में दो कानून नहीं हो सकते हैं। PM मोदी ने कहा, “यूनिफार्म सिविल कोड के नाम पर लोगों को भड़काया जा रहा है।

एक घर में दो कानून से घर नहीं चल पाएगा। भारत के संविधान में भी नागरिक के समान अधिकार की बात की गयी है। वोट बैंक की राजनीति हो रही है।

पसमांदा मुस्लिम राजनीति के शिकार हो रहे हैं। कुछ लोग तुष्टीकरण की राजनीति करते है और देश को तोड़ते है। बीजेपी कैडर मुस्लिम को जाकर समझाए।”

भोपाल में PM मोदी ने समान नागरिक सहिंता (UCC) को लेकर पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ताओं को स्पष्ट मैसेज दिया है।

प्रधानमंत्री का यह बयान तब आया जब बीते दिनों ही Law Commission ने एक विज्ञप्ति जारी कर देश के नागरिकों से समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) पर उनसे लिखित सुझाव मांगे थे।

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर PM मोदी का आया बड़ा बयान, बोले- एक घर दो कानूनों से नहीं चलेगा-PM Modi's big statement on Uniform Civil Code, said - One house will not run with two laws

सुप्रीम कोर्ट कह रही कॉमन सिविक कोड लाओ

PM मोदी ने कहा आज हम देख रहे हैं कि यूनिफॉर्म सिविल कोड (Uniform Civil Code) के नाम पर भड़काने का काम हो रहा है।

एक घर में परिवार के सदस्य के लिए एक कानून हो, परिवार के दूसरे सदस्य के लिए दूसरा कानून हो, तो क्या वो घर चल पाएगा? फिर ऐसी दोहरी व्यवस्था (Dual System) से देश कैसे चल पाएगा।

भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है। सुप्रीम कोर्ट कह रही है कि कॉमन सिविल कोड (Common Civil Code) लाओ।

पसमांदा मुस्लिम: इनका शोषण इनके धर्म के एक वर्ग ने किया

पसमांदा मुस्लिम भाई-बहन हैं। Vote Bank  की राजनीति करने वालों ने इनका तो जीना मुश्किल करके रखा है। वे तबाह हो गए, कोई फायदा नहीं मिला। कष्ट में गुजारा करते हैं।

उनकी आवाज सुनने के लिए कोई तैयार नहीं। उनके ही धर्म के एक वर्ग ने पसमांदा मुसलमानों का शोषण (Exploitation of Pasmanda Muslims) किया है। इस पर देश में कभी चर्चा नहीं हुई। इनके साथ भेदभाव हुआ।

इसका नतीजा इनकी कई पीढ़ियों को भुगतना पड़ा। भाजपा सबका विकास, सबका साथ की भावना से काम कर रही है।

तलाक और यूनिफॉर्म सिविल कोड पर प्रधानमंत्री से उत्तरप्रदेश की BJP कार्यकर्ता रानी चौरसिया (Rani Chaurasia) ने सवाल पूछा था- तीन तलाक और यूनिफॉर्म सिविल कोड को लेकर मुस्लिम भाई-बहनों का भ्रम कैसे दूर करें?

क्या है समान नागरिक सहिंता?

समान नागरिक सहिंता (Uniform Civil Code) देश के सभी नागरिकों के लिए समान कानूनों की बात करती है। यानी, विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे विषयों में सभी नागरिकों के लिए एक जैसे नियम देश में इस समय अलग-अलग धर्मों को लेकर अलग-अलग कानून हैं, इसलिए देश में BJP बीते काफी सालों से UCC लाने का प्रयास कर रही है, ये उसके कई चुनावी वादों में से एक बड़ा चुनावी वादा भी है।

spot_img

Latest articles

ईरान का अमेरिका को अल्टीमेटम, ‘एक फोन कॉल’ से रुक सकता है इजराइल का हमला

Iran and Israel War: ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि...

झारखंड में सड़क निर्माण की रफ्तार, 2020-21 से 2024-25 तक बड़ी कामयाबी

Road construction in Jharkhand: झारखंड में सड़क निर्माण ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25...

रांची में अधिवक्ता भूषण भगत को कार ने मारी टक्कर, जान मारने का आरोप, पुंदाग ओपी में FIR

Ranchi Crime News: रांची में पुंदाग के अधिवक्ता भूषण भगत ने एक कार चालक...

800 करोड़ के GST घोटाले के सभी आरोपी की न्यायिक हिरासत 30 जून तक बढ़ी

Ranchi News: 800 करोड़ रुपये से अधिक के चर्चित जीएसटी घोटाले में मुख्य आरोपी...

खबरें और भी हैं...

ईरान का अमेरिका को अल्टीमेटम, ‘एक फोन कॉल’ से रुक सकता है इजराइल का हमला

Iran and Israel War: ईरान के विदेश मंत्री हुसैन अमीर-अब्दुल्लाहियान ने कहा है कि...

झारखंड में सड़क निर्माण की रफ्तार, 2020-21 से 2024-25 तक बड़ी कामयाबी

Road construction in Jharkhand: झारखंड में सड़क निर्माण ने वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2024-25...

रांची में अधिवक्ता भूषण भगत को कार ने मारी टक्कर, जान मारने का आरोप, पुंदाग ओपी में FIR

Ranchi Crime News: रांची में पुंदाग के अधिवक्ता भूषण भगत ने एक कार चालक...