असम में बोले PM मोदी- जहां कांग्रेस सोचना बंद कर देती है, हम काम करना शुरू कर देते हैं

असम के सिलचर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर पूर्वोत्तर की अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार वैश्विक संघर्षों के बावजूद देश की जनता पर असर कम करने के लिए काम कर रही है।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

PM Modi said in Assam: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि केंद्र सरकार वैश्विक संघर्षों के कारण लोगों पर पड़ने वाले प्रभावों को कम करने के लिए काम कर रही है।

उन्होंने साथ ही आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस देश में दहशत पैदा करने की कोशिश करके ”गैर-जिम्मेदाराना” व्यवहार कर रही है।

मोदी ने असम के सिलचर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि कांग्रेस ने पूर्वोत्तर की अनदेखी की और स्वतंत्रता के दौरान ऐसी सीमा रेखा खींचने की अनुमति दी जिससे समुद्री मार्ग से बराक घाटी का संपर्क टूट गया।

उन्होंने कहा, ”विश्व में जारी युद्धों को देखते हुए, हमारा प्रयास है कि देश की जनता पर इनका प्रभाव कम से कम हो। कांग्रेस को एक जिम्मेदार राजनीतिक दल की भूमिका निभानी चाहिए थी लेकिन वह ऐसा करने में विफल रही। वह जनता में दहशत फैलाने की कोशिश कर रही है।”

उन्होंने कहा, ”बराक घाटी, जो कभी औद्योगिक केंद्र के रूप में जानी जाती थी, अपनी मूल ताकत खो बैठी। आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस सरकारें सत्ता में रहीं, फिर भी इस क्षेत्र में विकास न के बराबर हुआ। आज भाजपा सरकार इसे बदलने के लिए काम कर रही है।”

Share This Article