एअर इंडिया और एआई एक्सप्रेस शनिवार को पश्चिम एशिया के लिए 80 उड़ानें संचालित करेंगी

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस 14 मार्च को 80 उड़ानें संचालित करेंगी, जिनमें जेद्दा और मस्कट के लिए निर्धारित तथा यूएई-सऊदी अरब की चार्टर सेवाएं शामिल।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस 14 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली 80 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी। अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच इस क्षेत्र में जारी संघर्ष ने हवाई संचालन को काफी हद तक बाधित कर दिया है। एक बयान के अनुसार, दोनों एयरलाइन 14 मार्च को जेद्दा और मस्कट के लिए अपनी-अपनी निर्धारित सेवाएं संचालित करेंगी। इनमें कुल 18 उड़ानें हैं। इसमें कहा गया है, ‘‘निर्धारित सेवाओं के अलावा, एअर इंडिया और एअर इंडिया एक्सप्रेस संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और सऊदी अरब से आने-जाने वाली कुल 62 गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करेंगी, जो उस समय प्रस्थान हवाई अड्डों पर स्लॉट की उपलब्धता और अन्य मौजूदा स्थितियों के अधीन होंगी।’’

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।