
नयी दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ‘हूल दिवस’ के अवसर पर संथाल विद्रोह के वीर योद्धाओं को श्रद्धांजलि दी और कहा कि यह दिन देश के आदिवासी समाज की उस अद्भुत भावना का प्रतीक है, जो मातृभूमि के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने को तैयार रहती है।
‘हूल दिवस’ हर वर्ष 30 जून को 1855 के ‘संथाल हूल’ अथवा संथाल विद्रोह की स्मृति में मनाया जाता है। यह विद्रोह ब्रिटिश औपनिवेशिक शासन के अन्याय और दमन के खिलाफ आदिवासी समुदाय ने किया था।

