हूल दिवस पर बसंत सोरेन ने अमर शहीद सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

हूल दिवस पर बगदाहा में विधायक बसंत सोरेन ने सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने हूल आंदोलन के वीर शहीदों के बलिदान और संघर्ष को नमन किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

दुमका : हूल दिवस के पावन अवसर पर दुमका से विधायक बसंत सोरेन मंगलवार को जामताड़ा के बगदाहा पहुंचे, जहाँ उन्होंने अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर वसंत सोरेन ने कहा कि अमर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव एवं वीरांगना फूलो-झानो का अद्वितीय बलिदान और जल, जंगल, ज़मीन की रक्षा के लिए उनका संघर्ष सदैव हमें अन्याय के विरुद्ध संघर्ष करने तथा समाजहित में कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। कार्यक्रम में झारखंड विधानसभा के स्पीकर रवींद्रनाथ महतो, सांसद नलिन सोरेन, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।