प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश कुमार के बेटे ने किया कमाल, इटली में प्रस्तुत किया शोध पत्र

रांची के डॉ सृजन सिन्हा ने इटली के बोलोनिया में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बाल श्वसन रोग सम्मेलन में शोधपत्र प्रस्तुत कर झारखंड और देश का गौरव बढ़ाया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : शहर के प्रख्यात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ राजेश कुमार के बेटे डॉ सृजन सिन्हा ने इटली में अपनी प्रतिभा दिखायी है। डॉ सृजन सिन्हा ने यहां के बोलोनिया शहर में आयोजित इंटरनेशनल कांफ्रेंस ऑन पीडियाट्रिक रेस्पिरेटरी डिजीज में अपना शोधपत्र प्रस्तुत किया। उनका शोध पत्र विश्वभर के अग्रणी बाल रोग विशेषज्ञों के भेजे गए शोधपत्रों में से चयनित किया गया था। इस प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में उनके शोधपत्र का चयन और प्रस्तुतीकरण उनकी शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुसंधान क्षमता का प्रमाण है। वर्तमान में डॉ सृजन सिन्हा एम्स ऋषिकेश से डीएम की पढ़ाई पूरी कर रहे हैं।डॉ राजेश ने अपने बेटे की उपलब्धि पर कहा कि उनकी यह उपलब्धि पूरे झारखंड के लिए गौरव का विषय है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।