कूल्हे के मरीज को सरयू राय ने दिया व्हील चेयर

जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने आजाद नगर पहुंचकर 75 वर्षीय कनीज फातिमा को व्हील चेयर उपलब्ध कराई और उनका हालचाल जानकर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को कूल्हे के दर्द से परेशान कनीज फातिमा को व्हील चेयर उपलब्ध कराया। इसके लिए विधायक सरयू राय उनके आजाद नगर स्थित आवास पर हुए। कनीज फातिमा को चलने फिरने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। सरयू राय ने उनका हाल चाल पूछा और बीमारी से संबंधित कागजात देखे। कनीज फातिमा के दामाद ने बताया कि उनकी (कनीज फातिमा) की उम्र 75 साल से ज्यादा की हो गई है। उन्होंने बताया कि पहले वह लाठी के सहारे चलती थीं। एक दिन गिर गईं, जिससे उनके कूल्हे की चकरी अपने स्थान से हट गई। उन्होंने व्हील चेयर देने पर विधायक सरयू राय का आभार जताया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।