राजगंज : राजगंज बाजार परिसर में लाखों की लागत से बनाया गया वेंडिंग जोन अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। जिस उद्देश्य से इस वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया था, वह उद्देश्य अब तक पूरा होता नजर नहीं आ रहा है।
दरअसल, राजगंज बाजार और सड़क किनारे लगने वाली सब्जी दुकानों एवं फुटपाथी दुकानदारों को व्यवस्थित स्थान उपलब्ध कराने के साथ-साथ मुख्य सड़क को अतिक्रमण और जाम से मुक्त रखने के उद्देश्य से इस वेंडिंग जोन का निर्माण कराया गया था। लेकिन वर्तमान स्थिति यह है कि वेंडिंग जोन की हालत धीरे-धीरे जर्जर होती जा रही है और परिसर में भी अतिक्रमण की स्थिति बनने लगी है। वहीं, दूसरी ओर राजगंज बाजार की मुख्य सड़क पर आज भी सब्जी दुकानें और फुटपाथी दुकानें लग रही हैं। इससे सड़क पर आवागमन प्रभावित होता है और जाम की समस्या बनी रहती है।



