रांची: रांची रेल मंडल से चलने वाली तीन ट्रेनों का परिचालन नवंबर में प्रभावित रहेगा। रेलवे ने इस संबंध में सूचना जारी कर यात्रियों को सलाह दी है कि वे सफर पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इस दौरान कुछ ट्रेनों का मार्ग बदला गया है, जबकि एक ट्रेन का कुछ हिस्से में परिचालन रद्द रहेगा। वहीं, एक ट्रेन कई दिनों तक देरी से रवाना होगी।

रेलवे के अनुसार, 12 और 13 नवंबर को ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस केवल आद्रा स्टेशन तक ही चलेगी। आद्रा और हटिया के बीच इस ट्रेन का परिचालन पूरी तरह रद्द रहेगा। वहीं, 12 नवंबर को ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर हटिया पहुंचेगी। इस दिन ट्रेन अपने नियमित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी से नहीं जाएगी।

इसके अलावा, ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 10, 11, 14 और 15 नवंबर को अपने निर्धारित समय से 1 घंटा 30 मिनट की देरी से हटिया से रवाना होगी।रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए यात्रा से पहले ट्रेन के रूट और प्रस्थान समय की जानकारी जरूर प्राप्त कर लें।


