Jharkhand News: कोडरमा में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जहां, दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर की खबर सामने आ रही है। दरअसल, गिट्टी लदा ट्रक गिरिडीह से डोमचांच जा रहा था। वहीं, दूसरा खाली ट्रक तेज रफ्तार में झुमरीतिलैया से नवलशाही की ओर जा रहा था। तभी नवलशाही थाना क्षेत्र में कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर नवादा चौक के पास नियंत्रण खोकर सामने आ रहे च्रस से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, दोनों ट्रकों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

Jharkhand News: मृतक की पहचान
हादसे में एक ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। मृतक सतगावां थाना क्षेत्र के डुमरी (नसरगंज) गांव निवासी है, जिसका नाम सोनू कुमार है। वहीं, घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरु कर दिया। गिट्टी लदे ट्रक के चालक को किसी तरह बाहर निकालकर इलाज के लिए कोडरमा सदर अस्पताल भेजा गया।

ट्रक चालक करीब आधे घंटे तक अंदर ही फंसा रहा
Jharkhand News: वहीं, दूसरा ट्रक चालक करीब आधे घंटे तक अंदर ही फंसा रहा। इसके बाद जेसीबी की मदद से काफी मशक्कत करके मलबे को हटाकर उसे बाहर निकाला गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर आवागमन काफी देर तक प्रभावित रहा। सड़क पर दोनों ट्रकों के क्षतिग्रस्त होने से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित हो गई थी। हादसे के कारण सड़क पर काफी देर तक वाहनों की कतार लगी रही। जिससे लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।


