दिन की तुलना में रात में बढ़ा शोर
जेएसपीसीबी की ओर से 8 और 9 नवंबर की रात किए गए ध्वनि प्रदूषण के आकलन में कई इलाकों में शोर का स्तर बढ़ा हुआ पाया गया। रिपोर्ट के अनुसार, दिन में रांची का औसत ध्वनि स्तर 65.4 डेसिबल था, जो रात में बढ़कर 70.5 डेसिबल हो गया।
सदर अस्पताल के पास दिन के समय 68.5 डेसिबल ध्वनि स्तर दर्ज किया गया था। रात में यह बढ़कर 73.5 डेसिबल हो गया। वहीं, तुपुदाना स्थित देवनिका अस्पताल के पास भी रात में ध्वनि का स्तर 71.4 डेसिबल रिकॉर्ड किया गया।
निर्धारित मानकों से काफी अधिक रहा शोर
ध्वनि प्रदूषण के निर्धारित मानकों के मुताबिक, रात के समय अलग-अलग क्षेत्रों के लिए शोर की अधिकतम सीमा तय है।
- साइलेंस जोन: 40 डेसिबल
- आवासीय क्षेत्र: 45 डेसिबल
- व्यावसायिक क्षेत्र: 55 डेसिबल
- औद्योगिक क्षेत्र: 70 डेसिबल
इन आंकड़ों से स्पष्ट है कि दिवाली की रात रांची के कई इलाकों में ध्वनि का स्तर निर्धारित मानकों से ऊपर रहा। खासकर अस्पतालों के आसपास तेज आवाज का स्तर चिंता का विषय है, क्योंकि ऐसे क्षेत्रों को साइलेंस जोन में रखा जाता है।


