चंदवा में नाबालिग से दुष्कर्म, दो गिरफ्तार

लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
चंदवा (लातेहार): लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—अभय सिंह और युवराज सिंह—को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना 17 अक्टूबर की बताई जा रही है, जो कई दिनों तक गांव के स्तर पर ही दबाए जाने की कोशिश में रही।

क्या है पूरा मामला?

पीड़िता बालूमाथ थाना क्षेत्र की रहने वाली है। पिता के निधन के बाद वह चंदवा थाना क्षेत्र के एक गांव में रहकर अपनी पढ़ाई पूरी कर रही है। रोज़ की तरह वह स्कूल के बाद शाम को मंदिर जाती थी। आरोप है कि इसी दौरान अभय सिंह और युवराज सिंह ने उसे अपनी हवस का शिकार बनाया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

गांव में समझौता और मारपीट

यह मामला तब खुला जब 7 नवंबर को गांव के कुछ लोग पूछताछ के लिए पीड़िता के घर पहुंचे। मामले को दबाने और सुलझाने की इस कोशिश के दौरान मारपीट भी हो गई, जिससे बात बढ़ गई। आखिरकार, पीड़िता ने 8 नवंबर को चंदवा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।

दोनों पक्षों से दो अलग-अलग मामले दर्ज

पुलिस ने पीड़िता के आवेदन पर पोक्सो एक्ट (POCSO Act) और अन्य गंभीर धाराओं के तहत कांड संख्या 203/26 दर्ज कर दोनों आरोपियों को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
दूसरी ओर, आरोपी पक्ष की तरफ से भी जवाबी कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। आरोपी पक्ष के गोविंद सिंह ने आवेदन देकर आधा दर्जन लोगों पर घर से खींचकर जंगल ले जाने, मारपीट करने और सोने की चेन व चार हजार रुपये नकद छीनने का आरोप लगाया है। इस आधार पर पुलिस ने कांड संख्या 204/26 दर्ज कर लिया है। पुलिस अब दोनों मामलों के हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।